Jyeshtha Dussehra ज्येष्ठ दशहरा: जिला काँग्रेस कमेटी ने नेशनल हाईवे पर लगाई छबील

Khabarwala24News Hapur : Jyeshtha Dussehra ज्येष्ठ दशहरा पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज ब्रजघाट स्थित नेशनल हाइवे पर छबील लगाकर यात्रियों को शर्बत पिलाकर सेवा की। ज्येष्ठ गंगा दशहरा का इतिहास बताया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा के इतिहास पर चर्चा करते हुए बताया कि गंगा दशहरा हिन्दुओं का […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Hapur : Jyeshtha Dussehra ज्येष्ठ दशहरा पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज ब्रजघाट स्थित नेशनल हाइवे पर छबील लगाकर यात्रियों को शर्बत पिलाकर सेवा की।

ज्येष्ठ गंगा दशहरा का इतिहास बताया

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा के इतिहास पर चर्चा करते हुए बताया कि गंगा दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। गंगा दशहरा भारत में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इसे गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है। यह पवित्र नदी गंगा के पृथ्वी पर आने का प्रतीक है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ के हिंदू कैलेंडर महीने में बढ़ते चंद्रमा के 10वें दिन होता है और इस अवसर पर लोग गंगा में डूबकी लगाने और अनुष्ठान करने को शुभ मानते हैं।

Jyeshtha dussehra ज्येष्ठ दशहरा: जिला काँग्रेस कमेटी ने नेशनल हाईवे पर लगाई छबील
प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने बताया कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भागीरथ ने भगवान शिव से अपने पूर्वजों की आत्माओं को शुद्ध करने और उन्हें मोक्ष प्रदान कराने की मांग की और यह समझाया कि शक्तिशाली गंगा को पृथ्वी पर लाना एक अच्छा कार्य है। इसके बाद भगवान शिव ने गंगा के शक्तिशाली प्रवाह को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की और उसे बिना विनाश के पृथ्वी पर उतारा गया। नगर अध्यक्ष राकेश मोहन शर्मा ने कहा कि इस गर्मी के माह में लोगो जो छबील लगाकर लोगो को ठंडा जल पिलाकर पुण्य भी मिलता हैं।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रमोद कात्यान, अमरजीत जंगी, नरेश भाटी, अरुण वर्मा, बिजेंद्र सिंह बंटी, जस्सा सिंह, हसन आतिफ, यशपालसिंह ढिलोर, वीरपाल सिंह, सुखपाल गौतम, दीपक मोघे, वीरेंद्र सिंह गौतम, गौरव प्रधान, नदीम डेन्टर आदि रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News