Indian Market in England viral video ब्रिटेन की धरती पर देसी बाजार! झाड़ू-बर्तन की रोड पर लगी दुकान, जलेबी-गोलगप्पे देख हैरान हुए लोग

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Market in England viral video लंबे समय से भारतीय लोग पढ़ने या व्यवसाय की वजह से ब्रिटेन जाते रहे हैं। कई तो ऐसे थे जो वहीं बस गए और सालों बाद उनकी पीढ़ियां आज भी वहां रहती हैं। जैसे-जैसे भारत विकसित हुआ, ज्यादा से ज्यादा भारतीय अंग्रेजों की धरती […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Market in England viral video लंबे समय से भारतीय लोग पढ़ने या व्यवसाय की वजह से ब्रिटेन जाते रहे हैं। कई तो ऐसे थे जो वहीं बस गए और सालों बाद उनकी पीढ़ियां आज भी वहां रहती हैं। जैसे-जैसे भारत विकसित हुआ, ज्यादा से ज्यादा भारतीय अंग्रेजों की धरती पर जाकर पैर जमाने लगे। अब आलाम ये है कि इंग्लैंड के कई इलाकों में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल (Indian Market in England viral video) हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के शहर का हाल दिखाया गया है। जब आप रोड पर लगी मार्केट देखेंगे, तो आपको यकीन ही नहीं होगा कि वो इंग्लैंड है, बल्कि आपको शायद ऐसा लगे जैसे आप दिल्ली के चांदनी चौक का नजारा देख रहे हैं।

Indian Market in England viral video इंस्टाग्राम यूजर @siya_rawat05 ने हाल ही में अपने अकाउंट पर एक वीडियो कुछ वक्त पहले पोस्ट किया है, जिसमें इंग्लैंड के शहर साउथहॉल को दिखाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर को मिनी इंडिया, या लिटिल पंजाब भी बोलते हैं। वो इसलिए क्योंकि साउथहॉल में अधिकतर लोग भारतीय मूल के हैं। आलम ये है कि यहां के मेट्रो स्टेशन के बाहर अंग्रेजी के साथ-साथ गुरमुखी लिपि में भी स्टेशन का नाम लिखा नजर आता है।

ब्रिटेन में भारतीय बाजार दिखा (Indian Market in England viral video)

वायरल वीडियो में साउथहॉल के मार्केट को दिखाया गया है। चूंकि इलाके में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं, इस वजह से मार्केट में भी भारतीय सामान मिलते हैं। मार्केट पूरी तरह भारत के बाजारों की तरह दिखाई दे रही है। सड़क के किनारे कपड़ों की दुकानों से लेकर घर में काम आने वाली रोजमर्रा की चीजें, झाड़ू-बर्तन, चारपाई, भी यहां पर बिकती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा लड़कियों के लहंगों की दुकानें, चादर-तकिया की शॉप्स भी हैं। सबसे मजेदार बात ये है कि इस मार्केट में जलेबी बनती दिख रही है और गोलगप्पे भी मिल रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो (Indian Market in England viral video)

इस वीडियो को 48 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि ये तो जालंधर जैसा लग रहा है। वहीं एक ने कहा- पहले वो आए थे इंडिया, अब हमारी बारी है। एक ने कहा कि उसे ब्रिटेन के लिए बुरा नहीं लगता क्योंकि पहले उन्होंने ही सैकड़ों देशों पर खुद को थोपा, अब उन देशों के लोग यूके आना चाहते हैं। ऐसे रोचक वीडियोज देखने के लिए जुड़े रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News