hindu temple in pakistan पाकिस्तान में मौजूद है ‘शिव मंदिर’, यहां गिरे थे भगवान शंकर के आंसू, सुंदरता देख हैरान हुए लोग!

Khabarwala 24 News New Delhi: hindu temple in pakistan हिंदू धर्म के आराध्य देव शिवशंकर को चमत्कारों का स्वामी माना गया है। सिर्फ भारत में ही नहीं पड़ोसी देशों में भी महादेव के तमाम मंदिर मौजूद हैं। फिर चाहे वो पाकिस्तान हो, अफगानिस्तान हो या फिर बांग्लादेश। इन दिनों सोशल मीडिया पर पड़ोसी देश पाकिस्तान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: hindu temple in pakistan हिंदू धर्म के आराध्य देव शिवशंकर को चमत्कारों का स्वामी माना गया है। सिर्फ भारत में ही नहीं पड़ोसी देशों में भी महादेव के तमाम मंदिर मौजूद हैं। फिर चाहे वो पाकिस्तान हो, अफगानिस्तान हो या फिर बांग्लादेश। इन दिनों सोशल मीडिया पर पड़ोसी देश पाकिस्तान का ऐसा ही प्राचीन शिव मंदिर छाया हुआ है, जो बेहद सुंदर है।

आस्था का केंद्र बनें हैं शिव मंदिर (hindu temple in pakistan)

लोगों की आस्था का केंद्र बने हुए शिव मंदिर में भक्त आज भी पहुंचते हैं और इसके दर्शन करते हैं। पाकिस्तान के शिव मंदिर की झलक देखकर निश्चित तौर पर कोई भी शिवभक्त भावुक हो जाएगा। वैसे आपको बता दें कि मंदिर 5000 साल पुराना है और यहां मौजूद स्थापत्य कला अपने आपमें ऐतिहासिक है। ये पाकिस्तान में मौजूद सबसे सुंदर जगहों में से एक है।

- Advertisement -

शिव मंदिर के आप भी कीजिए दर्शन (hindu temple in pakistan)

जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक विदेशी टूरिस्ट कटासराज शिव मंदिर की झलक दिखा रही है। उसने कैप्शन में लिखा है- आपने कभी पाकिस्तान में किसी हिंदू मंदिर के बारे में सुना है? वो इस मंदिर के अलग-अलग कोनों पर जाकर इसकी सुंदरता दिखा रही है। इसमें कुंड भी है, जो काफी खूबसूरत है. इसके आसपास ऐतिहासिक इमारते हैं, जो प्रचीन हैं, इसमें भगवान शिव के अलावा और भी देवी-देवताओं के मंदिर हैं।

देखकर हैरान रह गए लोग (hindu temple in pakistan)

चूंकि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते इतने अच्छे नहीं हैं कि वहां घूमने-फिरने के लिए लोग जा सकें। ऐसे में जिन्होंने प्राचीन कटासराज मंदिर की ये झलक देखी, वे हैरान रह गए। voyagerkapl नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 25 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और 60 हज़ार से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ यूज़र्स ने आश्चर्य किया कि ये इतनी अच्छी स्थति में कैसे है? इस पर कुछ यूजर्स ने ये भी जवाब दिया है कि मंदिर यूनेस्को की विरासत है, इसलिए इसकी स्थिति ठीक है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News