Hapur News:पौधारोपण के लक्ष्य को सभी अधिकारी पूर्ण करें:डीएम

Hapur News Khabarwala24News Hapur: जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण कराएं। l जिलाधिकारी ने यह दिए निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को वर्तमान में लक्ष्य के सापेक्ष कितने पौधे उपलब्ध है कि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur: जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण कराएं। l

जिलाधिकारी ने यह दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को वर्तमान में लक्ष्य के सापेक्ष कितने पौधे उपलब्ध है कि सूचना उपलब्ध कराने तथा पौध रोपण हेतु बड़े पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। । उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चयन एवं गड्ढों की खुदाई से संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के सत्यापन हेतु 30 जून तक स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग के पास पौधरोपण हेतु भूमि उपलब्ध नहीं है तो उसकी सूचना समय से उपलब्ध करा दे। जिससे उन्हे पौधरोपण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि ग्राम वन नंदनवन ,आयुष वन,बाल पौधरोपण, कृषि वानिकी, विरासत वृक्षों की स्थापना की जाएगी।

अमृत सरोवर, नीम नदी के किनारे लगाएें पौधे

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामों में स्थित अमृत सरोवर पर पौधारोपण कराया जाए और नीम नदी के किनारे नीम के वृक्ष की वैरायटी लगाई जाए।उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को कचरे के समुचित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी बनाने के दिए निर्देश

उधर गंगा समिति की बैठक में गंगा समिति के सदस्य ने बताया कि गंगा के किनारे स्थित गांव पूठ में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाना है जिसमें 12 दुकाने निर्मित की जाएंगी । इसपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी बनाकर कार्य करें।

यह रहें मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, सभी उप जिला अधिकारी, सभी अधिशासी अधिकारी, सामाजिक वानिकी अधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, खनन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी वह कर्मचारी उपस्थित रहे। l

Hapur news:पौधारोपण के लक्ष्य को सभी अधिकारी पूर्ण करें:डीएम Hapur news:पौधारोपण के लक्ष्य को सभी अधिकारी पूर्ण करें:डीएम Hapur news:पौधारोपण के लक्ष्य को सभी अधिकारी पूर्ण करें:डीएम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News