Hapur News  महिलाएं रहे अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरुक: छाया शर्मा, अपर जिला जज

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान के अन्तर्गत उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ रविन्द्र कुमार प्रथम के दिशा-निर्देश में महिलाओं के हित संरक्षण कानून विषय पर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान के अन्तर्गत उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ रविन्द्र कुमार प्रथम के दिशा-निर्देश में महिलाओं के हित संरक्षण कानून विषय पर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छाया शर्मा की अध्यक्षता में देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तृतीय विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

महिलाएं स्वयं को निर्बल न समझे

शिविर में ग्राम पंचायत, गांव की महिलाओं व बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग लिया गया। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ छाया शर्मा द्वारा शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रजवलन कर माल्यार्पण कर किया गया। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छाया शर्मा द्वारा क्रार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, रात्रि में गिरफ्तारी न होने, गिरफ्तारी से पूर्व व पश्चात महिलाओं के अधिकार, महिलाओं पुलिस कर्मी की उपस्थिति में पूछताछ होने, सम्पत्ति का अधिकार, असमानता के अधिकार, श्रमिक महिलाओं के अधिकार, किसी भी महिला का सुबह छह बजे से पहले एवं शाम को सात बजे के बाद काम पर नहीं बुलाया जा सकता एवं भारतीय दण्ड संहिता, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम आदि में महिलाओं के हितों से संबंधित प्रावधानों की विस्तृतपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा गया कि महिलाएं स्वयं को निर्बल न समझे।

- Advertisement -

बीमारियों से बचाव के बारे में किया जागरूक

डा० दीप्ती मलिक द्वारा महिलाओं को होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में जागरुक किया गया एवं स्तन कैंसर, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, सुमंगला योजना, सर्वाईकल कैंसर के लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों में होने वाले मौसमी बुखार के बारे में भी जागरुक किया गया।

इन्होंने भी दी जानकारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम द्वारा मिशन शक्ति, महिलाओं के साथ होने वाली छेडछाड़ से जागरुक करते हुए पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 1090, 1076, 112 आदि से अवगत कराया गया। रिसोर्स पर्सन विशाल अग्रवाल, एडवोकेट द्वारा महिलाओं के भरण-पोषण से संबंधित अधिकारों व पोक्सों अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। अजय सैनी, एडवोकेट द्वारा महिलाओं के प्रति दहेज के लिये क्रूरता, दहेज हत्या, घरेलू हिसा, बलात्कार व लैंगिक अपराध से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। खण्ड विकास अधिकारी अनुराधा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिलाओं से संबंधित अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए हेल्प लाईन नम्बर 181 के बारे में भी जानकारी दी गयी। रिसोर्स पर्सन डॉक्टर दिनेश खत्री द्वारा प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण को दण्डनीय अपराध, एच.पी. वायरस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की तरफ से उपस्थित महिलाओं को विधिक जागरुकता हेतु पम्पलेट एवं पोषण पुस्तिका वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन अरुण त्यागी ने किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजु सिंह, राजेन्द्र सिंह, कोर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टाफ व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,हापुड़ की तरफ से अंकित कुमार, मुन्तियाज अली, अरविन्द कुमार एवं अन्य स्टाफ द्वारा कार्यक्रम के संचालन में पूर्ण सहयोग किया गया।

- Advertisement -

Hapur news  महिलाएं रहे अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरुक: छाया शर्मा, अपर जिला जज Add Hapur news  महिलाएं रहे अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरुक: छाया शर्मा, अपर जिला जज Hapur news  महिलाएं रहे अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरुक: छाया शर्मा, अपर जिला जज Hapur news  महिलाएं रहे अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरुक: छाया शर्मा, अपर जिला जज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News