Hapur Newsसामुदायिक प्रयास से ही स्वच्छ रह सकते हैं गांव: संतोष सिंह

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य सलाहकार संतोष सिंह ने गढ़ मुक्तेश्वर विकास खंड की ग्राम पंचायत भैना सदर पुर में लोगों को स्वच्छता और स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में देश में प्रथम पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रयास से गांव को स्वच्छ रखा जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य सलाहकार संतोष सिंह ने गढ़ मुक्तेश्वर विकास खंड की ग्राम पंचायत भैना सदर पुर में लोगों को स्वच्छता और स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में देश में प्रथम पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रयास से गांव को स्वच्छ रखा जा सकता है। इस गांव के लोगों ने इस दिशा में अच्छा कार्य किया है, उसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस ग्राम पंचायत में लोगों ने अपने प्रयास से एक बहुत अच्छा अंबेडकर पार्क विकसित कर रखा है। संतोष सिंह ने ग्रामीणों को प्रेरित करने के साथ साथ खुले में शौच मुक्त की निरंतरता और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन, ब्लैक वाटर प्रबंधन के लिए बनाए गए लीज पिट और ग्रे वाटर प्रबंधन के लिए बनाए गए सोक पिट, नाली, सिल्ट स्केचर, फिल्टर चेंबर और जल स्थिरीकरण तालाब ( wsp) का कार्य देखा। सामुदायिक शौचालय और स्वास्थ्य उपकेंद्र भी देखा।

- Advertisement -

घरों से कूड़ा संग्रहण हो रहा है कि नही घूम कर लोगों से पूछा। ग्रामीणों ने बताया की कूड़ा संग्रहण के लिए प्रति दिन वाहन आ रहा है। घरों में जैविक अजैविक कूड़े के पृथक करण पर भी लोगों से उन्होंने बात की। इसे शत प्रतिशत। घरों में करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने बताया की सब्जी के छिलके को जानवरों को खिला देते हैं। संतोष सिंह ने साफ सफाई को और बेहतर करने समेत अन्य आवश्यक निर्देश स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए दिए

यह रहे मौजूद

सत्यापन के दौरान जिला समन्वयक गोपाल राय, प्रीति काला, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गढ़ मुक्तेश्वर आनंद प्रकाश सैनी, सचिव विनोद कुमार त्यागी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Hapur newsसामुदायिक प्रयास से ही स्वच्छ रह सकते हैं गांव: संतोष सिंह Add Hapur newsसामुदायिक प्रयास से ही स्वच्छ रह सकते हैं गांव: संतोष सिंह Hapur newsसामुदायिक प्रयास से ही स्वच्छ रह सकते हैं गांव: संतोष सिंह Hapur newsसामुदायिक प्रयास से ही स्वच्छ रह सकते हैं गांव: संतोष सिंह

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News