Hapur News राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत नौ सितंबर को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी / अपर जिला जज, हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत नौ सितंबर को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी / अपर जिला जज, हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छाया शर्मा के द्वारा किया गया।

बैठक में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित जिला प्रबंधक लीड बैंक, केनरा बैंक प्रीत विहार को बैंकों की रिकवरी से संबंधित मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर निपटाने एवं जो बाद संबंधित न्यायालयों में लंबित है उन्हें चिन्हित कराकर नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया । जिससे ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण किया जा सके। इसके साथ-साथ यह भी निर्देशित किया गया कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए वादों के सैंटलमेंट पेपर भी अन्दर तीन दिन में गठित पीठ के सक्षम अधिकारी से हस्ताक्षर कराने हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, को प्राप्त करा दे।

जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर शनिवार को जनपद न्यायालय हापुड़ तथा जनपद के समस्त बाह्य न्यायालयों व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अनेक बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे।

Hapur news राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक Add Hapur news राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक Hapur news राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक Hapur news राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News