Hapur News आई फ्लू को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : ग्राम वझीलपुर के पंचायत घर पर कृषि विभाग व चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष संचारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद ने साफ सफाई रखने ,हाथ धोकर खाना खाने एवं चूहों, छछूंदर, मच्छर ,मक्खी से फैलने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : ग्राम वझीलपुर के पंचायत घर पर कृषि विभाग व चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष संचारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद ने साफ सफाई रखने ,हाथ धोकर खाना खाने एवं चूहों, छछूंदर, मच्छर ,मक्खी से फैलने वाले रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है व छह दिवसीय प्रोग्राम के माध्यम से चूहों को नियंत्रण कैसे किया जा सकता है । इसके बारे में जानकारी दी।

उप स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव ने ग्रामीणों को आई फ्लू के बारे में जानकारी दी और आई फ्लू से अपने परिवार और बच्चों को कैसे बताया जा सकता है इन सब की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि आई फ्लू एक तेजी से फैलने वाला रोग है इसमें आंखों में सूजन रेडनेस आ जाती है यह संक्रमण कंजेक्टिवाइटिस वायरल की वजह से जाना जाता है ।यह आई फ्लू ज्यादातर बच्चों में देखने को मिल रहा है। संक्रमित आंखों को अपनी उंगली से स्पर्श करने पर वह उंगली संक्रमित हो जाती है उसके बाद यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति की आंखों के आसपास अगर उस उंगली से छू लेते हैं तो उसको आई फ्लू हो जाता है और आई फ्लू से आंखों में अत्यधिक पानी आना आंखों में जलन महसूस होना धुंधलापन दिखाई देना और लाइट के प्रति असंवेदनशील महसूस होना इसके लक्षण है इस आई फ्लू से बचने के तरीके जैसे सामान्य स्वस्थ बनाए रखना नियमित रूप से हाथों को धोना , बिना हाथ धोए आंखों को ना छूना ,आंखों को ना मलना ,आंखों को ठंडे पानी से धोना और जिन लोगों को आई फ्लू हो गए हैं उनसे दूरी बनाने की सलाह दी और जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर के उपचार कराने, बच्चों को 2 से 3 दिन के लिए स्कूल ना भेजने की सलाह दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव ने आज उप स्वास्थ्य केंद्र वझीलपुर में ,अपनी ओपीडी में 23 आई फ्लू के मरीजों की जांच की।

इस मीटिंग में ग्राम प्रधान राजू सैनी, प्रधान सहायक प्रेमचंद सैनी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के के संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी,ब्रजभूषण त्यागी,श्यामकिशोर त्यागी,संजीव मोटे,जनेश्वर सेन,राकेश सैन,आशा बहू उपस्थिति रहे।

Hapur news आई फ्लू को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक Add Hapur news आई फ्लू को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक Hapur news आई फ्लू को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक Hapur news आई फ्लू को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News