Hapur News: प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर में श्रद्दालुओं ने लगाया नमाज पढ़ने का आरोप, एसपी, डीएम मंदिर में पहुंचे

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: नगर कोतवाली क्षेत्र में चंड़ी रोड़ स्थित प्राचीन श्री चंडी मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह को कथित रुप से एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का आरोप श्रद्धालुओं द्वारा लगाया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मंदिर में पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: नगर कोतवाली क्षेत्र में चंड़ी रोड़ स्थित प्राचीन श्री चंडी मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह को कथित रुप से एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का आरोप श्रद्धालुओं द्वारा लगाया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मंदिर में पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर घटना से क्षुब्ध हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं गंगा जल से फर्श को धोया गया। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मंदिर में शुक्रवार तड़के (सुबह) एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मंदिर में घुसा और परिसर में फर्श पर बैठ गया। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर फर्श पर कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने लगा। बाद में कुछ श्रद्धालुओं के पहुंचने पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को मंदिर से बाहर कर दिया ‌।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने पुजारियों व अन्य से पूछताछ की

मंदिर समिति और हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

इस घटना को लेकर श्री चंडी मंदिर समिति और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

क्या बोली डीएम

यह मामला संज्ञान में आया है। एसपी के साथ उन्होंने मंदिर समिति के लोगों के साथ बातचीत की है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रेरणा शर्मा, डीएम

Hapur news: प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर में श्रद्दालुओं ने लगाया नमाज पढ़ने का आरोप, एसपी, डीएम मंदिर में पहुंचे Hapur news: प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर में श्रद्दालुओं ने लगाया नमाज पढ़ने का आरोप, एसपी, डीएम मंदिर में पहुंचे Hapur news: प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर में श्रद्दालुओं ने लगाया नमाज पढ़ने का आरोप, एसपी, डीएम मंदिर में पहुंचे

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News