Hapur News कन्या जन्मोसव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को उपहार किए भेंट

Hapur News kharwala24 News Hapur: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आठ नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को बेबी किट मिठाई आदि उपहार वितरण किए गए। कार्यक्रम के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News kharwala24 News Hapur: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आठ नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को बेबी किट मिठाई आदि उपहार वितरण किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर समरेन्द्र सिंह व सामाजिक कार्यतकर्ता रिंकू, हुमा चौधरी ने कहा कि हमारी बेटियां भारत वर्ष का स्वाभिमान हैं। हम सभी को मिलकर लिंग भेदभाव मिटाना है। कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा बच्चो और महिलाओं को लाभ दिलाएं।

Hapur news कन्या जन्मोसव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को उपहार किए भेंट

संरक्षण अधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए बताया गया। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड लाइन 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं के बारे में बताया।

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई।

Hapur news कन्या जन्मोसव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को उपहार किए भेंट Hapur news कन्या जन्मोसव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को उपहार किए भेंट Hapur news कन्या जन्मोसव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को उपहार किए भेंट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News