Hapur News चंद रुपयों के लिए युवक को जंजीरों में बांधकर की मारपीट

Hapur News Khabarwala24NewsHapur: रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने जंजीरों में बांधकर पीटा। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24NewsHapur: रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने जंजीरों में बांधकर पीटा। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

मजीदपुरा निवासी इन्तिखाब ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरन हसमत और आरिफ निवासी सिकंदरगेट यहां पहुंचे और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गए। पीडि़त ने बताया कि उसके आरोपियों पर कुछ रुपये उधार हैं। जिसकी वह लगातार मांग कर रहा है। इसे लेकर ही दोनों उसे अपने घर ले गए थे।

चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

आरोप है कि वह पहुंचने पर इन लोगों ने जबरन उसे जंजीर में बांध दिया। पिटाई के कारण उसकी चींखे सुनकर कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे बंधन मुक्त कराकर घर भेजा। शुक्रवार को वह कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया।

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी हसमत को गिरफ्तार कर लिया गया है

Hapur news चंद रुपयों के लिए युवक को जंजीरों में बांधकर की मारपीट Hapur news चंद रुपयों के लिए युवक को जंजीरों में बांधकर की मारपीट Hapur news चंद रुपयों के लिए युवक को जंजीरों में बांधकर की मारपीट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News