Hapur News Khabarwala24 News Hapur : नगर पालिका के प्रकाश विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर उनका मासिक वेतन लखनऊ से ही ऑनलाइन बैंक खातों में भेजे जाने की गुहार लगाई है।
प्रकाश विभाग के संविदा कर्मचारी मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पत्र में बताया कि वह पूरी मेहनत और लग्न के साथ कार्य करते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पा रहा है। शासन से संविदा कर्मचारी को करीब पंद्रह हजार रुपये वेतन प्रतिमाह आता है, लेकिन उन्हें छह से सात हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
वेतन कम मिलने के कारण उन्हें अपना घर खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी पिछले एक दशक से कार्य कर रहे हैं, कम वेतन के कारण बच्चों की पढ़ाई में भी दिक्कत आ रही है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष व ईओ को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
इस संबंध में उन्होंने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर संविदा कर्मचारियों का मासिक वेतन लखनऊ से ही ऑनलाइन उनके बैंक खातों में भेजने की गुहार लगाई है।
यह रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में मोहित, मंयक गौड़, मनोज शर्मा, शुऐब, पवन कुमार, मनीष कुमार, पुनीत, राहुल, अजय कुमार, आसिफ खान, रतन सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।



