GST Hapur News : जीएसटी से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए बैठक आयोजित

GST Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: इन्डियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन (आई०आई०ए०) के हापुड़ चैप्टर द्वारा चैप्टर चेयरमैन शान्तनु सिंहल की अध्यक्षता में सोसाएटी भवन धीरखेडा पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन हापुड़ क्षेत्र में उद्यमियों को जी.एस.टी GST  से संबधित आ रही समस्याओं के निवारण के लिए किया गया। बैठक में […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

GST Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: इन्डियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन (आई०आई०ए०) के हापुड़ चैप्टर द्वारा चैप्टर चेयरमैन शान्तनु सिंहल की अध्यक्षता में सोसाएटी भवन धीरखेडा पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन हापुड़ क्षेत्र में उद्यमियों को जी.एस.टी GST  से संबधित आ रही समस्याओं के निवारण के लिए किया गया।

बैठक में जी.एस.टी विभाग के डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स लालचन्द , असि० कमिश्नर स्टेट टैक्स संजीव पाठक एवं असि० कमिश्नर स्टेट टैक्स अजय पाण्डेय ने भाग लिया। शान्तनु सिंहल ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे ई-इन्वाइसिंग के बारे में उद्यमियों को जानकारी देने का अनुरोध किया। संजीव पाठक ने अगस्त से पांच करोड़ एवम् उससे अधिक टर्न ओवर पाले व्यापारियों के लिए अनिवार्य रूप से शुरू होने वाली ई-इन्वाइसिंग के बारे मे जानकारी दी। इसके पश्चात् उद्यमियों ने GST  जी.एस.टी विभाग से संबंधित आने वाली समस्याओं को उठाया एवं अधिकारियों ने उद्यमियों को उनके निवारण के तरीकों से अवगत कराया।

केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक छारिया ने अपना मत रखते हुए कहा कि विभाग को इस पर नियन बनाना चाहिये कि खरीददार को आई.टी.सी की क्रेडिट जब दी जाये जब वो अपने सप्लायर का भुगतान समय से कर दें।

सचिव पवन शर्मा के कैपिटल गुडस की खरीद पर मिलने वाली आई.टी.सी के नियमों की स्पष्टता पर पूछने पर अधिकारिया ने उनके प्रश्नों का संतुष्टिपूर्ण उत्तर दिया। इसके अलावा उद्यमियों ने अपना मत रखते हुए कहा कि चूंकि अब जब ई-इन्वाईसिंग की अनिवार्यता हो रही है। अतः अब ई-वे बिल की अनिवार्यता खत्म कर देनी चाहिये।

यह रहे मौजूद

शान्तनु सिंह (चैयरमैन), पवन शर्मा (सचिव), सतीश बंसल (कोषाध्यक्ष), राजेन्द्र गुन्ता (पूर्वं चेयरमैन), विजय शंकर शर्मा (राष्ट्रीय सचिव) अशोक छारिया (केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य) कपिल अरोडा, राजीव अग्रवाल, जयनारयण गोयल, जसवीर मलहोत्रा समेत अन्य उद्यमी मौजूद थे।

Gst hapur news : जीएसटी से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए बैठक आयोजित Add Gst hapur news : जीएसटी से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए बैठक आयोजित Gst hapur news : जीएसटी से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए बैठक आयोजित Gst hapur news : जीएसटी से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए बैठक आयोजित

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News