Ghaziabad Stunt Viral Video मजिस्ट्रेट लिखी कार में दिखाए स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

Khabarwala 24 News Ghaziabad: Ghaziabad Stunt Viral Video यूपी के जनपद गाजियाबाद का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक सरकारी गाड़ी (लाल-नीली बत्ती लगी) कार से कुछ लोग स्टंट करते दिखाई दिए। एक शख्स कार से लटका हुआ है जबकि दूसरा कार चला रहा है। एक अन्य शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Ghaziabad: Ghaziabad Stunt Viral Video यूपी के जनपद गाजियाबाद का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक सरकारी गाड़ी (लाल-नीली बत्ती लगी) कार से कुछ लोग स्टंट करते दिखाई दिए। एक शख्स कार से लटका हुआ है जबकि दूसरा कार चला रहा है। एक अन्य शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके बाद ये वायरल हो गया है।

खिड़की पर लटका था शख्स (Ghaziabad Stunt Viral Video)

बताया जा रहा है कि वीडियो गाजियाबाद के विजय नगर का है। इस वीडियो में कोई अधिकारी सवार था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। कार की विंड शील्ड पर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है, साथ ही गाड़ी पर लाल और नीली बत्ती भी लगी हुई है। हाई वे पर दौड़ रही इस गाड़ी की खिड़की से एक शख्स भी लटका हुआ है।

क्या कानून सिर्फ आम इंसान के लिए ही है? (Ghaziabad Stunt Viral Video)

इस वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि प्रशासन से जुड़े लोग ही जब कानून तोड़ेंगे तो आम लोगों को कैसे रोका जाएगा? कुछ सोशल मीडिया यूजर ने यह भी लिखा है कि क्या कानून सिर्फ आम इंसान के लिए ही है? क्या इस गाड़ी का भी चालान किया जाएगा?

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Ghaziabad Stunt Viral Video)

एक ने लिखा कि ये लोग कानून के रखवाले के ताम झाम में ही कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, क्या ये भी मोरल पुलिसिंग का हिस्सा मान लिया जाए? एक अन्य ने लिखा कि मजिस्ट्रेट साहब की गाड़ी से लोग स्टंट कर रहे हैं, कानून का मजाक बना दिया गया है। एक ने लिखा कि इन्हें शायद अंजाम का कोई डर नहीं है, वरना इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचते।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि स्टंट के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, इसमें इन बेचारों की क्या गलती है ? कुछ अनहोनी हो जाएगी तो ये थोड़ी जिम्मेदार हैं। गलती आपकी है कि आप इनके सामने क्यों आ रहे हैं? एक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश का प्रशासन भी गजब ही है, खुद ही नियमों को ताक पर रख देते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News