टेगिंग किए हुए गोवंश खुले में मिले तो होगी Fir , पशु धन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक

Khabarwala24 News Hapur : प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण , मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में गोवंश को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जो भी पशु सुपुर्दगी में दिए गए हैं उनको खुले में ना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण , मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में गोवंश को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जो भी पशु सुपुर्दगी में दिए गए हैं उनको खुले में ना छोड़ा जाए। टैगिंग किए हुए गोवंश यदि कहीं पर खुले में घूमते हुए पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

अफसरों के साथ मंत्री ने की समीक्षा बैठक

मंत्री यहां मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के सभागार में निराश्रित गोवंश एवं गौ आश्रय स्थलों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुपोषित परिवारों के बच्चों का चयन सहभागिता योजना के अंतर्गत किया जाए। गाय के गोबर का अनुप्रयोग किया जाए विशेषकर होलिका दहन पर इसका ध्यान रखें। सरकार द्वारा जो पशुपालक पीपीपी मॉडल एवं पूंजी निवेश करना चाहता है उसे 30 एकड़ भूमि 30 वर्षों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी तथा 4000 गाय भी दी जाएंगी।

प्रगति पर है काऊ टूरिज्म का कार्य

सरकार द्वारा गोवर्धन योजना भी लाई जा रही है। काऊ टूरिज्म पर भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गाय को कोई भी व्यक्ति खुले में ना छोड़े तथा गोबर का मवाचार किया जाए। पशु आश्रय योजना में जनप्रतिनिधि के द्वारा अच्छे पशुपालकों को पुरस्कृत भी कराया जाए।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में विधायक सदर विजयपाल आढती , मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ प्रमोद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News