Dentist Parrot डेंटिस्ट तोता! एक झटके में निकाल दिया डैमेज दांत, सामने आया वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Dentist Parrot तोते स्वभाव में चंचल होते हैं और इसके अंदर आपकी बातों को दोहराने और नकल करने की आदत होती है। कई घरों में तो ये फेवरेट पालतू जानवरों की तौर पर भी रखें जाते हैं। अक्सर आप इंटरनेट पर इनके मजेदार और फनी वीडियोज देखते हैं। ऐसा ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Dentist Parrot तोते स्वभाव में चंचल होते हैं और इसके अंदर आपकी बातों को दोहराने और नकल करने की आदत होती है। कई घरों में तो ये फेवरेट पालतू जानवरों की तौर पर भी रखें जाते हैं। अक्सर आप इंटरनेट पर इनके मजेदार और फनी वीडियोज देखते हैं।

ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक तोता बच्चे के खराब दांत को एक सेकेंड में निकाल देता है। ये इतना फास्ट होता है कि बच्चे को भी आश्चर्य होता है। तोता एक समझदार पक्षी है और अपनी बातूनी हरकतों से लोगों को बहुत पसंद आता है। मगर क्या आपने कभी डेंटिस्ट तोता देखा है? चलिए इसके बारे में जानते हैं।

 

डेंटिस्ट तोते का वीडियो (Dentist Parrot)

ये वीडियो चीन का है, जिसे फोशान में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में आप एक छोटे से बच्चे को अपने हाथ में एक तोता पकड़े हुए देख सकते हैं। इसके बाद लड़का अपना मुंह खोलता है, तोते को अपने पास लाता है। जैसे ही पक्षी बच्चे के हिलते हुए दांत को मजबूती से पकड़ पाता है, वह एक बहुत तेज स्पीड में बच्चे का दांत निकाल देता है। फिर पक्षी सड़े हुए दांत को पास के दूसरे व्यक्ति के हाथ में गिरा देता है, जिससे उसका काम पूरा हो जाता है। यहां आप उस वीडियो को देख सकते हैं।

भले ही यह आपको असामान्य लगे, लेकिन ये तोते की एक खास क्षमता हैं। कुछ इलाके में तोते को उनकी मजबूत चोंच और अपने खास टैलेंट के कारण ढीले दूध के दांत निकालने में मदद करने के लिए ट्रैन किया गया है।

ये जानना भी जरूरी (Dentist Parrot)

आपको बता दें कि तोते अकेले ऐसे जीव नहीं हैं जो ऐसा करते हैं। जंगल में प्लोवर जैसे पक्षी मगरमच्छ और घड़ियाल सहित बहुत बड़े जानवरों के दांत साफ करने के लिए जाने जाते हैं। ये पक्षी भोजन के कणों और बैक्टीरिया को हटाने के लिए उनके मुंह में प्रवेश करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनके दांत साफ और संक्रमण से मुक्त रहें। विशेष रूप से मिस्र की नील नदी में रहने वाले मगरमच्छ अपने ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए इन छोटे पक्षियों पर निर्भर रहते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News