Dance Video Viral झमाझम हुई बारिश गदगद हुआ बुजुर्ग, बीच सड़क पर ही करने लगा डांस; वीडियो हुआ वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Dance Video Viral देश के कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। सबको बेसब्री से मानसून का इंतजार है। कई शहरों में मानसून ने दस्तक दे दी है तो कुछ जगहों पर अभी बारिश का इंतजार हो रहा है। बारिश आने पर लोगों के चेहरे पर राहत और मुस्कान […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Dance Video Viral देश के कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। सबको बेसब्री से मानसून का इंतजार है। कई शहरों में मानसून ने दस्तक दे दी है तो कुछ जगहों पर अभी बारिश का इंतजार हो रहा है। बारिश आने पर लोगों के चेहरे पर राहत और मुस्कान देखने को मिल रही है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बारिश आने के बाद इतना खुश हो गया कि बीच सड़क पर डांस करने लगा। बारिश में भीगकर जबरदस्त डांस कर इस शख्स ने लोगों का दिल लूट लिया है।

आगे है बरसात, पीछे है तूफां… (Dance Video Viral)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स आगे है बरसात, पीछे है तूफां गाने पर डांस कर रहा है। बारिश के बीच, बीच सड़क पर दुकान के सामने डांस कर रहे शख्स के स्टेप्स को देखकर लोग कायल हो गए हैं। शख्स के बाल और दाढ़ी सफेद हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शख्स अधेड़ या बुजुर्ग है। जिस तरह शख्स मुस्कान के साथ डांस कर रहा है, वो लोगों को खूब भा रहा है।

बुजुर्ग का डांस देखकर हैरान हुए लोग (Dance Video Viral)

जींस, टीशर्ट और टोपी पहनकर डांस कर रहे शख्स को देखकर दुकान वाले भी हैरान रह गए। कई लोग उसका वीडियो रिकॉर्डकरने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोगों के कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि अब जब इतना तरसा के बारिश होगी तो ये तो होगा ही। एक ने लिखा कि जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है।

युजर्स कर रहे कमेंट्स (Dance Video Viral)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस उम्र में भी इतनी फुर्ती! वाकई कमाल है। एक ने लिखा कि चाहे जो भी हो, अंकल जी ने डांस तो जबरदस्त किए हैं, इनकी तारीफ तो बनती है। एक अन्य ने लिखा कि रील का नशा है बाबू भैया! सबको फेमस होना है लेकिन अंकल जी ने रील के लिए कोई फूहड़ता नहीं की बल्कि उनके टैलेंट को देखकर खुशी हो रही है।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट्स किया कि अगर शरीर और दिमाग में बचपन जिंदा है तो समझिए कि आप भी जिंदा हैं। एक अन्य ने लिखा कि आज के तनाव भरे माहौल में इस तरह के वीडियो को देखकर खुशी होती है। सच बताऊं, इस वीडियो ने आज मेरा दिन बना दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि गर्मी से लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि बारिश आते ही भीगकर झूमना चाहते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News