Court News विशेष लोक अदालत में 104 वादों का निस्तारण

Court News Khabarwala 24 News Hapur TC VERMA: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को आयोजित की गई विशेष लोक अदालत में 104 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं, रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। वादों का किया निस्तारण सिविल जज सिनियर डिविजन प्रथम व प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सत्येंद्र सिंह वर्मा ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Court News Khabarwala 24 News Hapur TC VERMA: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को आयोजित की गई विशेष लोक अदालत में 104 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं, रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

वादों का किया निस्तारण

सिविल जज सिनियर डिविजन प्रथम व प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सत्येंद्र सिंह वर्मा ने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज रविंद्र कुमार प्रथम के निर्देशन में विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना द्वारा 45 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति मोगा द्वारा 42 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनाली रत्न द्वारा 14 वाद, सिविल जज जूनियर डिविजन/जेएम गढ़मुक्तेश्वर अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा दो वाद, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/जेएम गढ़मुक्तेश्वर वरतिका सहलोत द्वारा एक वाद व अपर सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय तनवी सिंह द्वारा दो वादों का निस्ताण किया गया।

238 वादों का हुए निस्तारण

उन्होंने बताया कि तीन दिन चली विशेष लोक अदालत में कुल दो सौ 38 वादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को जनपद न्यायालय, बाह न्यायालय गढ़मुक्तेश्वर, ग्रामीण न्यायालय धौलाना तथा जनपद की समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसके लिए जनपद के विभिन्न न्यायालय, प्रशासन, बैंक, सरकारी विभाग आदि ने 25 हजार से अधिक वाद चिन्हित किए है।

Court news विशेष लोक अदालत में 104 वादों का निस्तारण Court news विशेष लोक अदालत में 104 वादों का निस्तारण Court news विशेष लोक अदालत में 104 वादों का निस्तारण

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News