Chhattisgarh Viral Video पंचायत-3 वाला हो गया सीन, SP ने उड़ाया कबूतर, नीचे गिरा तो खुला रह गया मुंह

Khabarwala 24 News New Delhi: Chhattisgarh Viral Video पंचायत 3 का वो सीन आपको याद है, जिसमें नेता जी कबूतर उड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन कबूतर उड़ने की जगह उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद नेता जी बुरे फंस गए थे। बिलकुल ऐसा ही सीन छत्तीसगढ़ में हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Chhattisgarh Viral Video पंचायत 3 का वो सीन आपको याद है, जिसमें नेता जी कबूतर उड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन कबूतर उड़ने की जगह उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद नेता जी बुरे फंस गए थे। बिलकुल ऐसा ही सीन छत्तीसगढ़ में हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंच से एसपी साहब सफेद कबूतर उड़ा रहे थे लेकिन कबूतर उड़ने की जगह नीचे गिर गया और एसपी साहब का मुंह खुला का खुला रह गया।

जब उड़ाया कबूतर तो… (Chhattisgarh Viral Video)

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले थे। इस कार्यक्रम में शांति के प्रतीक माने जाने वाले सफेद कबूतर को छोड़ा जाना था लेकिन विधायक के साथ मंच पर मौजूद एसपी ने कबूतर को उड़ाया तो वह नीचे गिर गया।

एसपी का नीचे गिरा कबूतर (Chhattisgarh Viral Video)

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मंच से कबूतर उड़ाया तो वह उड़ गया। कलेक्टर ने कबूतर उड़ाया उड़ गया लेकिन जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल ने कबूतर उड़ाया तो वह जमीन पर गिर गया। चेक किया गए तो कबूतर जिंदा था लेकिन कबूतर के नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पंचायत ३ के सीन को याद कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Chhattisgarh Viral Video)

एक ने लिखा कि पहले फिल्मों को सत्य घटनाओं पर आधारित बताया जाता था लेकिन अब तो घटनाएं फिल्मों पर आधारित होने लगी हैं। एक ने लिखा कि पहली बार फिल्म या वेब सीरीज में दिखाए गए सीन को असल में देखा रहा हूं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस घटना के बाद तो एसपी साहब का मुंह खुला का खुला रह गया। डर गए होंगे बेचारे कि कहीं मुझ पर भी केस दर्ज न हो जाए। एक ने लिखा कि 15 अगस्त के दिन एसपी साहब ने ये गलत किया, एक जीव के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि पंचायत में कबूतर के मरने पर काफी बवाल हुआ था, क्या एसपी साहब के साथ भी कुछ हुआ या वह बच निकले।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News