Building collapsed in Delhi…और ढह गई तीन मंजिला इमारत, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Khabarwala 24 News New Delhi : Building collapsed in Delhi दिल्ली में एक तीन मंजिला इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई। घटना कल्याणपुरी क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत सड़क पर गिर रही है। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई मौजूद नहीं था। किसी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Building collapsed in Delhi दिल्ली में एक तीन मंजिला इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई। घटना कल्याणपुरी क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत सड़क पर गिर रही है। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई मौजूद नहीं था।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं (Building collapsed in Delhi)

वीडियो में कई लोग दूर खड़े होकर इमारत का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इमारत के गिरने के बाद लोग वहां से भागने लगे और चिल्लाने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वीडियो में दिल्ली पुलिस के कुछ जवान भी दिखाई दे रहे हैं।

खुदाई दौरान हुआ हादसा! (Building collapsed in Delhi)

बताया जा रहा है कि नाले की खुदाई के कारण इमारत की दीवारों में दरार आ गई थी। इसके बाद घर को खाली करा लिया गया था। इमारत के गिरने से पहले सड़क पर ट्रैफिक भी रोक दिया गया था। ऐसे में बड़ी घटना को सूझबूझ से टाल दिया गया। हालांकि घटना क्यों और कैसे हुई, इसको लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने पहले ही बैरिकेड लगाकर सड़क पर आने जाने वाले लोगों को रोक दिया था। बैरिकेड के पास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, वो गिर रही इमारत का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इमारत की हालत को लेकर पुलिस को सूचना दी गई थी, पुलिस ने मौके पर जाकर घर को खाली करवा लिया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News