Bride Dance Viral Video डांस करते-करते दुल्हन भूली उसी की शादी है, वायरल हुआ वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Bride Dance Viral Video शादी में डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कही बराती डांस करते हैं तो कहीं घर-परिवार के सदस्य जोरदार डांस करते दिखाई देते हैं। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में डांस करने लगी। वीडियो देखने पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Bride Dance Viral Video शादी में डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कही बराती डांस करते हैं तो कहीं घर-परिवार के सदस्य जोरदार डांस करते दिखाई देते हैं। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में डांस करने लगी। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह भूल गई है कि उसकी ही शादी है।

लोग भी हुए हैरान (Bride Dance Viral Video)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की ड्रेस में एक लड़की कई लोगों के बीच डांस कर रही है। पहनावे से तो ऐसा ही लग रहा है कि शादी उसी की है। दुल्हन ने जब एक दम बेपरवाह होकर डांस करना शुरू किया तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो (Bride Dance Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग महिला ने लड़की को रोका और तुरंत वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद लड़की वहां से चली गई लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है तो कोई कह रहा है कि लड़की अच्छी डांसर है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Bride Dance Viral Video)

एक ने लिखा कि लड़की शादी से काफी खुश है, ऐसा लग रहा है कि पति सरकारी नौकरी वाला मिल गया है। एक अन्य ने लिखा कि बच्ची को डांस कर लेने देना चाहिए था यार, थोड़ी देर नाच लेती तो क्या दिक्कत हो जाती। एक अन्य ने लिखा कि अगर इस तरह का डांस लोगों को पसंद नहीं है तो पहले ही मना करना चाहिए था।

एक अन्य ने लिखा कि आज फिर एक उभरते सितारे का दिल तोड़ दिया, ये दुनिया कब युवाओं के दिल की बात समझेगी। एक ने लिखा कि कोई कुछ भी बोले लेकिन डांस नहीं रुकना चाहिए। एक ने लिखा कि नाच रही है तो दिक्कत क्या है, खुद की शादी में भी नहीं नाच सकते क्या?

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News