(Bird Hospital)विनीत जैन बने पक्षियों के अस्पताल में कार्यकारिणी के अध्यक्ष

Khabarwala24NewsHapur (Bird Hospital):जैन समाज द्वारा कसेरठ बाजार मे संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय के सदस्यो की एक बैठक बुधवार को जैन धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने की । इसमें विनीत जैन को पक्षियों के अस्पताल की कार्यकारिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक मे सर्वसम्मति ने आगामी दो वर्ष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur (Bird Hospital):जैन समाज द्वारा कसेरठ बाजार मे संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय के सदस्यो की एक बैठक बुधवार को जैन धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने की । इसमें विनीत जैन को पक्षियों के अस्पताल की कार्यकारिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक मे सर्वसम्मति ने आगामी दो वर्ष की पक्षी औषधालय की कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें विनीत जैन को अध्यक्ष, सुरेश चन्द जैन पत्रकार एवं शुभम जैन को उपाध्यक्ष, अकित जैन को महामंत्री, राजीव जैन एव आकाश जैन को मंत्री, अरचित जैन अंकेक्षक तथा अनिल जैन क्राकरी वाले को कोषाध्यक्ष ,तुषार जैन को प्रचार मत्री मनोनीत किया गया।

क्या बोले जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन

जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि पक्षी औषधालय के माध्यम से बीमार पक्षियो के उपचार का पुनीत कार्य किया जा रहा है, जो वास्तव मे सच्ची सेवा है। संरक्षक वयोवृद्ध इंजीनियर सतीश कुमार जैन ने कहा कि पक्षी औषधालय को सुचारू रूप से चलाने तथा इसके विस्तार के लिए औषधालय के मासिक दानदाताओ की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से प्रारंभ हुई।

यह रहे मौजूद

बैठक मे सुनील जैन, सुशील जैन, पुलकित जैन, ऋषि जैन,ललित जैन,मोनू जैन,अशोक जैन, अनुज जैन आदि उपस्थित रहे।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125 (bird hospital)विनीत जैन बने पक्षियों के अस्पताल में कार्यकारिणी के अध्यक्ष

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News