Baba Siddiqui murder अखिर गैंगस्टरों का पसंदीदा हथियार क्यों है 9 MM पिस्टल, बाबा सिद्दकी का इसी से हुई हत्या

Khabarwala 24 News New Delhi:(निखिल वत्स) Baba Siddiqui murder बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए 9 MM पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 9 MM पिस्टल एक प्रतिबंधित हथियार है, जो सिर्फ पुलिस फोर्स और आर्मी के जवान ही अपने पास रख सकते है। बताया जाता है कि विदेशी 9 MM पिस्टल नेपाल, बांग्लादेश के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:(निखिल वत्स) Baba Siddiqui murder बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए 9 MM पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 9 MM पिस्टल एक प्रतिबंधित हथियार है, जो सिर्फ पुलिस फोर्स और आर्मी के जवान ही अपने पास रख सकते है। बताया जाता है कि विदेशी 9 MM पिस्टल नेपाल, बांग्लादेश के रास्ते भारत आती है। इसके अलावा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब और कश्मीर के बॉर्डर पर भी ये भेजी जाती है।

गैंगस्टर की है पहली पसंद (Baba Siddiqui murder)

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए 9 MM पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। जिगाना पिस्टल और 9 MM पिस्टल लॉरेंस बिश्नोई और उसके विरोधी गैंग की पहली पसंद हैं। कहा जाता है कि टर्की मेड जिगाना पिस्टल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगाई जाती है।

- Advertisement -

दो तरह की होती हैं पिस्टल (Baba Siddiqui murder)

लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स ने अतीक अहमद, अशरफ और मुसेवाला पर जिगाना पिस्टल से ही फ़ायरिंग की थी। 9 MM पिस्टल एक प्रतिबंधित हथियार है, जो सिर्फ पुलिस फोर्स और आर्मी के जवान ही अपने पास रख सकते है। एक तरीके से यह सरकारी हथियार के तौर पर इस्तेमाल होती है। 9 MM पिस्टल दो तरह की होती है, एक कंट्री मेड और दूसरी विदेशी। कंट्री मेड 9 MM पिस्टल करीब 1 लाख में बिकती है।

वहीं 9 MMविदेशी पिस्टल की कीमत 2 से 8 लाख तक होती है जो बड़े गैंगस्टर अपने बड़े ऑपरेशन में इस्तेमाल करते है। विदेशी 9 MM पिस्टल, नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते भारत भेजी जाती है या फिर मणिपुर के रास्ते। इसके अलावा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब और कश्मीर के बॉर्डर पर भी ये भेजी जाती है।

पाकिस्तान में बहुत पसंद की जाती (Baba Siddiqui murder)

इंडिया मेड 9 MM पिस्टल एक बार में 10 राउंड फायर करती है। जबकि विदेशी 15 से 20 राउंड तक फायर करती है। जिगाना पिस्टल की खासियत है, इसमें 15 से 20 राउंड फायरिंग एक बार में होती है। ट्रिगर से हाथ फिसलता नहीं है और फायरिंग करने वाले को फ़ायरिंग करते हुए कोई रिस्क नहीं होता है।

- Advertisement -

जिगाना पिस्टल 5 से 8 लाख तक कीमत का हथियार है, जो गैंगस्टर की पहली पसंद है। इसके अलावा TAUROUS, STRUGGER, GLOCK भी गैंग्गस्टर की पसंदीदा हथियार में शामिल है। भारत में जिगाना पिस्टल बैन है। ये तुर्की में बनती है। पाकिस्तान में इसे बहुत पसन्द किया जाता है। इसलिए गैंगस्टर इसे ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार से मंगाते है।

हथियारों का यह है बड़ा सौदागर (Baba Siddiqui murder)

बता दें कि सलीम पिस्टल भारत का एक बहुत बड़ा हथियार तस्कर है। भारत में गैंगस्टर को अत्याधुनिक और विदेशी हथियार की खेप सलीम पिस्टल ने ही मुहैया कराना शुरू किया था। सलीम पिस्टल फिलहाल दुबई में बताया जाता है। करीब 5 साल पहले एक बार उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वो विदेश चला गया। सलीम पिस्टल पाकिस्तान नेपाल से विदेशी हथियारों की खरीद-फरोख्त का एक बड़ा सौदागर है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News