6 feet husband 4 feet wife 4 फीट की लड़की से 6 फीट के शख्स को हुआ प्यार, लोग समझ लेते हैं बाप-बेटी, इंटरनेट पर होती है बदनामी!

Khabarwala 24 News New Delhi: 6 feet husband 4 feet wife कहते हैं, प्यार अंधा होता है, वो जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब, नहीं देखता. पर आजकल का प्यार उम्र,और कद भी नहीं देखता। इसी वजह से लोग ऐसे व्यक्ति से भी प्यार कर लेते हैं, जिनके साथ उनके कद में बहुत फासला होता है। हालांकि, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: 6 feet husband 4 feet wife कहते हैं, प्यार अंधा होता है, वो जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब, नहीं देखता. पर आजकल का प्यार उम्र,और कद भी नहीं देखता। इसी वजह से लोग ऐसे व्यक्ति से भी प्यार कर लेते हैं, जिनके साथ उनके कद में बहुत फासला होता है।

हालांकि, पहले भी ऐसा होता था, पर तब सोशल मीडिया नहीं था, इस वजह से लोगों को ट्रोलिंग नहीं झेलनी पड़ती थी। हाल ही में एक अमेरिकी कपल ने जब अपनी लाइफ के बारे में चर्चा की तब लोगों को समझ आया कि उन्हें किस तरह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है, क्योंकि उनकी हाइट में 2 फीट से ज्यादा का फर्क है।

- Advertisement -

एक दूसरे से पहली नजर में हो गया प्यार (6 feet husband 4 feet wife)

6 feet husband 4 feet wife मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार माइकल और समांथा पति-पत्नी हैं। दोनों को एक दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया था। वो इस रिश्ते से बहुत खुश हैं, मगर उन्हें देखकर लोग मजाक बनाने लगते हैं। कारण ये है कि समांथा सिर्फ 4 फीट की हैं, जबकि माइकल 6 फीट 2 इंच के हैं. दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। समाथा हाइट में कम थीं, इस वजह से सबसे अलग नजर आ रही थीं। उन्हें देखकर माइकल उनपर फिदा हो गए और उन्हें फेसबुक पर जोड़ लिया। फिर दोनों में बातें शुरू हो गईं।

लोग करते हैं कपल को ट्रोल (6 feet husband 4 feet wife)

6 feet husband 4 feet wife हाल ही में ये कपल लव डोंट जज नाम के एक ऑनलाइन शो में शामिल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी कहानी के बारे में बताया। समांथा ने बोला कि जब उन्होंने पहली बार माइकल को देखा था, तो वो उन्हें काफी क्यूट लगे थे। दोनों को एक दूसरे से प्यार था, दोनों ने शादी की और दो साल पहले माता-पिता भी बन चुके हैं मगर उसके बावजूद उन्हें इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। बहुत लोग उन्हें बाप-बेटी समझ लेते हैं, जबकि कई लोग आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करते हैं।

- Advertisement -

इंस्टाग्राम पर छा गई हैं समांथा (6 feet husband 4 feet wife)

6 feet husband 4 feet wife समांथा ने अपने बौनेपन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें कई मामलों में मुश्किल होती है। जब कभी उन्हें कोई ऊंची चीज उठानी पड़ती है और पति घर पर नहीं होते, तब वो 1-2 टेबल लगाकर उसके ऊपर चढ़ती हैं। उनकी जिंदगी छोटी-छोटी मुश्किलों से भरी है, पर उसके बावजूद वो खुश हैं और लोगों की बातों का ध्यान नहीं देतीं। अब तो समांथा एक कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News