Best Smartphone Under 20000 ये हैं IP69 रेटिंग वाले बेस्ट फोन्स, 20 हजार है बजट, 2.5 मीटर गहरे पानी में कर सकता है सर्वाइव, नहीं सताएगा डर

Khabarwala 24 News New Delhi : Best Smartphone Under 20000 स्मार्टफोन खरीदते हुए कंज्यूमर्स को कई फीचर्स से समझौता करना पड़ता है। ऐसा ही एक फीचर IP रेटिंग है। ये फीचर प्रीमियम फोन्स में मिलता है। वैसे तो बजट फोन्स में भी अब IP रेटिंग देखने को मिलती है मगर ये रेटिंग प्रीमियम फोन्स वाली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Best Smartphone Under 20000 स्मार्टफोन खरीदते हुए कंज्यूमर्स को कई फीचर्स से समझौता करना पड़ता है। ऐसा ही एक फीचर IP रेटिंग है। ये फीचर प्रीमियम फोन्स में मिलता है। वैसे तो बजट फोन्स में भी अब IP रेटिंग देखने को मिलती है मगर ये रेटिंग प्रीमियम फोन्स वाली नहीं होती है। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये है, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के ऑप्शन लेकर आए हैं, जो इस सेगमेंट में IP रेटिंग के लिहाज से बेस्ट हैं।

ध्यान रखें कि IP69 रेटिंग का मतलब ये नहीं है कि फोन्स वॉटरप्रूफ हैं। IP रेटिंग के लिए टेस्ट एक कंट्रोल एनवायरनमेंट में होता है, जबकि रियल लाइफ कंडीशन अलग होती है। ये फोन्स कुछ वक्त तक ही पानी में सर्वाइव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फोन्स की डिटेल्स…

- Advertisement -

Realme P3 5G (Best Smartphone Under 20000)

ये स्मार्टफोन हाल में लॉन्च हुआ है, जो IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि फोन 30 मिनट तक 2.5 मीटर गहरे पानी में सर्वाइव कर सकता है। इसकी मदद से आप अंडर वॉटर फोटोज भी सकते हैं। हैंडसेट 6.67-inch के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है।

POCO X7 5G (Best Smartphone Under 20000)

ये स्मार्टफोन भी 20 हजार रुपये से कम कीमत में IP69 रेटिंग के साथ आता है। हैंडसेट IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको 6.67-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 मिलता है।

- Advertisement -

फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 20MP सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस 5500mAh की बैटरी और 45W की चार्जिंग के साथ आता है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 18,999 रु में मिल रहा है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News