Stree 2 चंदेरी में आ गई है शमा, स्त्री 2 का गाना हुआ आउट, फैंस को आ गई कमरिया की याद

Khabarwala 24 News New Delhi: Stree 2 राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज स्त्री 2 का गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जमकर ठुमके लगाते दिख रही हैं। जहां एक तरफ तमन्ना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Stree 2 राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज स्त्री 2 का गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जमकर ठुमके लगाते दिख रही हैं। जहां एक तरफ तमन्ना भाटिया के फैंस ने गाने में उनके सिजलिंग डांस मूव्स को काफी पसंद किया है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स के एक सेक्शन को तमन्ना का गाना आज की रात देखते ही स्त्री के गाने कमरिया की याद आ गई है।

आज की रात होगी तबाही की रात (Stree 2)

स्त्री 2 की प्रीक्वल फिल्म स्त्री का गाना कमरिया सुपरहिट रहा था। इस गाने में नोरा फतेही नजर आई थीं। नोरा फतेही के डांस मूव्ज को काफी पसंद किया गया था। ये गाना उस साल का सबसे हिट पार्टी सॉन्ग था। ऐसे में आज की रात की कमरिया से तुलना होना लाजमी है।

अब अगर अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 की बात करें तो इस फिल्म में तमन्ना भाटिया का होना फैंस के लिए एक सरप्राइज है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक्ट्रेस फिल्म में आइटम सॉन्ग पर डांस करते दिखेंगी। मैडॉक फिल्म्स ने उनका ये म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,आज की रात होगी तबाही की रात।

फिल्म इस दिन होगी रिलीज (Stree 2)

बता दें, स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक द्वारा किया जा रहा है और इसका निर्माण दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा किया गया है। यह निर्माता के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें स्त्री , रूही, भेड़िया जैसी फिल्में शामिल हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News