Team India Head Coach Face टीम इंडिया के चाहकर भी धोनी नहीं बन सकते हेड कोच, जानिए क्या है कारण

Khabarwala 24 News New Delhi : Team India Head Coach Face टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म होने वाला है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ की जगह कौन लेगा? क्योंकि ऐसा माना जा रहा है […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Team India Head Coach Face टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म होने वाला है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ की जगह कौन लेगा? क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि द्रविड़ दोबारा इस पद के लिए शायद ही आवेदन करें। हाल ही में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने जानकादरी दी थी कि BCCI जल्द नए कोच के लिए आवेदन मंगवाएगा। फैंस के बीच रोमांच है कि क्या एमएस धोनी टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते हैं।

आईसीसी हॉल ऑफ फेमर अभी एक्टिव (Team India Head Coach Face)

इस सवाल का जवाब है नहीं, अगर एमएस धोनी चाहें फिर भी वह टीम इंडिया के कोच नहीं बन सकते। एमएस धोनी टीम इंडिया की कोचिंग के लिए अयोग्य हैं। भविष्य के आईसीसी हॉल ऑफ फेमर अभी भी एक्टिव क्रिकेटर हैं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हैं।

ज्यादातर वक्त परिवार के साथ बिताते हैं (Team India Head Coach Face)

एक एक्टिव खिलाड़ी मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं नहीं दे सकता है। अगर उन्हें इस पद के लिए आवेदन करना है तो पहले सीएसके के लिए खेलना छोड़ना होगा। धोनी आईपीएल के अलावा सुर्खियों से दूर रहते हैं और ज्यादातर अपना वक्त परिवार के साथ बिताते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में रह चुके हैं मेंटॉर (Team India Head Coach Face)

एमएस धोनी एक्टिव क्रिकेटर रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया की मेंटॉरशिप कर चुके हैं, लेकिन यह उनका पार्ट टाइम रोल था। मुख्य कोच का रोल एक फुल टाइम रोल है और अगर धोनी ऐसा करना चाहते हैं तो उन्हें टीम इंडिया को लगभग 10 महीने का समय देना होगा। इसकी संभावना कम लगती है।

द्रविड़ की जगह ले सकते हैं यह खिलाड़ी (Team India Head Coach Face)

राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और अनिल कुंबले जैसे पूर्व खिलाड़ी टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर चाहें तो वह टीम इंडिया के हेड कोच भी बन सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News