SRI vs SA T20 World Cup : श्रीलंका की शर्मनाक हार की वजह ICC की नाइंसाफी, सुबह 5 बजे उठना पड़ा, प्रैक्टिस सेशन भी करना पड़ा रद्द

Khabarwala 24 News New Delhi : SRI vs SA T20 World Cup टी20 वर्ल्ड कप के न्यूयॉर्क में खेले गए अपने पहले मैच में श्रीलंका सिर्फ 77 रनों पर ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका ने महज 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा काफी नाराज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : SRI vs SA T20 World Cup टी20 वर्ल्ड कप के न्यूयॉर्क में खेले गए अपने पहले मैच में श्रीलंका सिर्फ 77 रनों पर ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका ने महज 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने इशारों ही इशारों में आईसीसी पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि ये काफी गलत है कि लंबी यात्राओं के कारण उन्हें एक प्रैक्टिस सेशन ही रद्द करना पड़ा। टीम के स्पिनर महीश तीक्षणा ने तो यहां तक कह दिया कि शेड्यूल की वजह से टीम पर नेगेटिव असर पड़ा है।

श्रीलंका ने उठाया सवाल (SRI vs SA T20 World Cup)

श्रीलंका के कप्तान हसारंगा और स्पिनर तीक्षणा ने एक सुर में कहा ये बिल्कुल गलत है कि हमें काफी यात्रा करनी पड़ रही है और हमारे चार अलग-अलग स्टेडियम में मैच हैं। उन्होंने कहा ,’श्रीलंका ने फ्लोरिडा से, मियामी से उड़ान ली और फिर टीम को 8 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम को रात आठ बजे निकलना था लेकिन एयरपोर्ट पर उन्हें सुबह 5 बजे उड़ान मिली। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कहा कि टीम को न्यूयॉर्क में 3 मैच खेलने हैं और साउथ अफ्रीका को दो मैच खेलने हैं।

होटल भी मैदान से दूर (SRI vs SA T20 World Cup)

श्रीलंका के खिलाड़ियों का होटल भी न्यूयॉर्क के स्टेडियम से काफी दूर है। तीक्षणा ने दावा किया कि उन्हें होटल से स्टेडियम पहुंचने में एक घंटा, 40 मिनट लगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें सुबह पांच बजे उठना पड़ा। तीक्षणा ने किसी टीम का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि दूसरी टीमों का होटल मैदान से सिर्फ 14 मिनट की दूरी पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के मैनेजर ने आईसीसी को शेड्यूल के मसले पर खत लिखा है। उन्हें उम्मीद है कि आईसीसी किसी तरह इस मसले का हल निकाले। हालांकि इसकी उम्मीद न के बराबर है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News