Spain स्पेन क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया , भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें भी ये कारनामा नहीं कर पाईं

Khabarwala 24 News New Delhi: Spain यूरोप टी20 विश्व कप सब रीजनल क्वालीफायर-सी में स्पेन क्रिकेट टीम ने ग्रीस को सात विकेट से हरा दिया है। स्पेन ने टूर्नामेंट के 16 वें मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए ग्रीस को 20 ओवरों में 9 विकेट पर 96 रन पर रोक दिया था। इसके बाद स्पेन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Spain यूरोप टी20 विश्व कप सब रीजनल क्वालीफायर-सी में स्पेन क्रिकेट टीम ने ग्रीस को सात विकेट से हरा दिया है। स्पेन ने टूर्नामेंट के 16 वें मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए ग्रीस को 20 ओवरों में 9 विकेट पर 96 रन पर रोक दिया था। इसके बाद स्पेन ने 3 विकेट खोकर 13 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्पेन के लिए हमजा डार (32), यासिर अली (25) और मोहम्मद एहसान (25) ने शानदार पारी खेली। इस दौरान स्पेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये बनाया स्पेन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड (Spain)

स्पेन की यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 14 वीं जीत थी। इसके साथ ही वो टी20 मेंस इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई हैं। उन्होंने मलेशिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मलेशिया ने 13 मैच जीते थे। वहीं, टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड थाईलैंड की विमेंस टीम के नाम है। उन्होंने लगातार 17 मैच जीते हैं। वहीं अगर टॉप 12 टीमों की बात करें तो लगातार सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने के रिकॉर्ड भारत और अफगानिस्तान के नाम है। दोनों ने टी20 में लगातार 12 मैच जीते हैं।

सबसे ज्यादा लगातार T20I मैच जीतने वाली टीम (Spain)

  • स्पेन- 14
  • मलेशिया- 13
  • बरमुडा- 13
  • अफगानिस्तान- 12
  • रोमानिया- 12
  • भारत- 12

अजेय है पिछले 20 महीने से स्पेन की टीम (Spain)

पिछले 20 महीने से स्पेन की क्रिकेट की टीम ने एक भी टी20 मैच नहीं हारी है। उसे आखिरी बार इटली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद स्पेन ने आइल ऑफ मैन, जर्सी और क्रोएशिया के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल की थी। वहीं, मौजूदा टी20 क्वालीफायर में स्पेन ने लगातार तीन मैच जीते हैं। यह कारनामा आज तक भारत या ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम भी नहीं कर पाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News