सानिया मिर्जा अगले माह दुबई में खेल को कहेंगी अलविदा

खबरwala 24 न्यूज दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अगले महीने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप में अपने शानदार करियर को अलविदा कहने का निर्णय लिया है। युगल रैंकिंग में शीर्ष पर रही सानिया ने डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) से इसकी घोषणा की। सानिया ने पिछले सत्र के आखिर में अपने खेल को अलविदा कहने […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अगले महीने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप में अपने शानदार करियर को अलविदा कहने का निर्णय लिया है। युगल रैंकिंग में शीर्ष पर रही सानिया ने डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) से इसकी घोषणा की।

सानिया ने पिछले सत्र के आखिर में अपने खेल को अलविदा कहने का मन बनाया था लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह अगस्त 2022 में अमेरिकी ओपन से बाहर हो गयी और पूरे सत्र खेल से दूर रही।

पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली 36 वर्षीय सानिया एक दशक से अधिक समय से दुबई में रह रही हैं और वह अपने घरेलू मैदान पर खेल को अलविदा कहना चाहेंगी। सानिया ने ‘डब्ल्यूटीएटेनिस डॉट कॉम’ से कहा कि मैं डब्ल्यूटीए फाइनल्स (बीते सत्र में) के बाद खेल को अलविदा कहने वाली थी, क्योंकि डब्ल्यूटीए फाइनल्स के युगल वर्ग में हमारी जगह पक्की थी।

अमेरिकी ओपन से ठीक पहले मेरी कोहनी में चोट लग गई थी, इसलिए मुझे इसके बाद के हर टूर्नामेंट से हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं। इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती थी। मैंने वापसी के लिए अभ्यास जारी रखा था। दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप, एक डब्ल्यूटीए 1000 स्तर का टूर्नामेंट है। यह 19 फरवरी से शुरू होगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News