IPL2023:KKRकी शानदार वापसी , RCB टाप 4 से हुई बाहर,पढ़िए कौन सी टीम किस पायदान पर

khabarwala24News(IPL2023)ःरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने (KKR) IPL 2023 की पहली जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है। पंजाब किंग्स एके खिलाफ हुए पहले मुकाबले में केकेआर (KKR) को हार का सामना करना पड़ा था।मगर आरसीबी के खिलाफ कोलकाता ने 81 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज कर जोरदार वापसी की है। इस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24News(IPL2023)ःरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने (KKR) IPL 2023 की पहली जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है। पंजाब किंग्स एके खिलाफ हुए पहले मुकाबले में केकेआर (KKR) को हार का सामना करना पड़ा था।मगर आरसीबी के खिलाफ कोलकाता ने 81 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज कर जोरदार वापसी की है। इस जीत के साथ केकेआर KKR प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस हार के साथ आरसीबी टॉप 4 से बाहर हुआ है।

RCB ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस Mumbai Indians पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद टीम +1.981 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर थी, मगर केकेआर के खिलाफ इस हार से RCB को भारी नुकसान हुआ है। टीम का नेट रन रेट -1.256 का हो गया है और टीम तीसरे से सीधा 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

तीसरे पायदान पर पहुंची KKR

वहीं KKR पहला मैच हारने के बाद -0.438 के नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर थी, मगर RCB के खिलाफ उन्होंने यह जीत दर्ज कर अपने रन रेट को काफी सुधारा है। kkr टीम का नेट रन रेट अब +2.056 का हो गया है और वह चार पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

शार्दुल ठाकुर और रहमानुल्लाह गुरबाज ने की शानदार बल्लेबाजी
बात मुकाबले की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने शार्दुल ठाकुर और रहमानुल्लाह गुरबाज के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी के सामने जीत के लिए 205 रनों का खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की पूरी टीम 123 रनों पर सिमट गई और केकेआर ने यह मैच 81 रनों से अपने नाम किया। शार्दुल ठाकुर इस मैच के हीरो रहे जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 7वें नंबर पर आकर 68 रनों की तूफानी पारी खेलने के अलावा इस खिलाड़ी ने माइकल ब्रेसवेल का महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाया।

टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट्स नेट रन रेट (ipl point table)
GT 2 2 0 0 0 4 +0.700
PBKS 2 2 0 0 0 4 +0.311
KKR 2 1 1 0 0 2 +2.056
RR 2 1 1 0 0 2 +1.675
LSG 2 1 1 0 0 2 +0.950
CSK 2 1 1 0 0 2 +0.036
RCB 2 1 1 0 0 0 -1.256
DC 2 0 2 0 0 0 -1.703
MI 1 0 1 0 0 0 -1.981
SRH 1 0 1 0 0 0 -3.600

Ipl2023:kkrकी शानदार वापसी , rcb टाप 4 से हुई बाहर,पढ़िए कौन सी टीम किस पायदान पर Ipl2023:kkrकी शानदार वापसी , rcb टाप 4 से हुई बाहर,पढ़िए कौन सी टीम किस पायदान पर Ipl2023:kkrकी शानदार वापसी , rcb टाप 4 से हुई बाहर,पढ़िए कौन सी टीम किस पायदान पर

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News