Hapur News सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि की बेटी की शादी में चोरी करने वाला गिरफ्तार, लिफाफे और ₹1.80 लाख बरामद

Khabarwala 24 News: Hapur News मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि और प्रमुख व्यापारी नेता अशोक बबली की बेटी के विवाह समारोह में हाथ साफ करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 1.80 लाख रुपये, एक चाकू और शादी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News: Hapur News मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि और प्रमुख व्यापारी नेता अशोक बबली की बेटी के विवाह समारोह में हाथ साफ करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 1.80 लाख रुपये, एक चाकू और शादी में आए तमाम वीआईपी व गणमान्य लोगों द्वारा दिए गए बधाई के खाली लिफाफे बरामद किए हैं।

हाई-प्रोफाइल शादी में खिड़की के रास्ते घुसा था चोर (Hapur News)

हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि बीते 11 जुलाई को सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की पुत्री का विवाह समारोह था। इस वीआईपी शादी में क्षेत्र के विधायक, कई बड़े व्यापारी नेता और शहर की गणमान्य हस्तियां शामिल हुई थीं। समारोह के दौरान एक शातिर चोर कमरे की खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और कन्यादान में मिले रुपयों से भरा ट्रॉली बैग पार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर देहात थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा (Hapur News)

रविवार रात को हापुड़ देहात थाने के उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ भीमनगर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांसद प्रतिनिधि के यहां चोरी करने वाला संदिग्ध आरोपी एलएन रोड से लोधीपुर जाने वाले मार्ग पर खड़ा है और शहर से फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।

वीआईपी के नाम वाले 14 लिफाफे मिले (Hapur News)

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजू बताया, जो भीमनगर का ही रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का ट्रॉली बैग और ₹1.80 लाख कैश बरामद हुआ। इसके अलावा बैग से 14 ऐसे खाली लिफाफे भी मिले, जिन पर शहर के प्रतिष्ठित लोगों और विधायकों के नाम लिखे थे। आरोपी संजू ने कबूल किया कि बैग में कुल रकम ज्यादा थी, जिसमें से ₹5,10,000 (5 लाख 10 हजार रुपये) उसने खर्च कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News