Khabarwala 24 News New Delhi : One Match Wonder Players इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन का रोमांच बढ़ता चला जा रहा है। 24 अप्रैल तक आईपीएल 2025 में कुल 42 मुकाबले हो चुके हैं। अब प्लेऑफ समेत 34 मैच खेले जाने बाकी हैं। आने वाले दिनों में प्लेऑफ की पिक्चर साफ हो जाएगी।
इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार साई सुदर्शन, जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है और उनके बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं। वहीं कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशानजक रहा है। कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं, जो सिर्फ एक मैच में चले लेकिन बाकी मैचों में उनके बल्ले से उतने रन नहीं निकले हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 धुरंधरों के बारे में, जो ‘वन मैच वंडर’ निकले हैं…
क्विंटन डिकॉक (One Match Wonder Players)
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। हालांकि बाकी की छह पारियों में वो 46 रन ही बना सके। आउट ऑफ फॉर्म हो चुके डिकॉक 21 मार्च को गुजरात टाइटन्स (GT) के विरुद्ध हुए मैच से बाहर रहे थे। उनकी जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की प्लेइंग-11 में जगह मिली। डिकॉक के खराब प्रदर्शन का असर केकेआर पर पड़ा और वो आठ में पांच मैच गंवा चुकी है।
रचिन रवींद्र (One Match Wonder Players)
इस कीवी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनिंग मैच में नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उस शानदार इनिंग्स के बाद रचिन का फॉर्म आउट ऑफ ट्रैक हो गया। बाकी के मैचों में रवींद्र ने 41, 0, 3, 36, 4, 37, 5 के स्कोर किए हैं। रवींद्र के खराब प्रदर्शन का असर सीएसके पर भी पड़ा और वो आठ में से 6 मैच गंवाकर अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।
रयान रिकेल्टन (One Match Wonder Players)
पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 में जोरदार कमबैक करते हुए लगातार चार मुकाबले जीते हैं। हालांकि उसके लिए ओपनिंग बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का फॉर्म चिंता का सबब बन गया है। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रिकेल्टन ने 31 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 62 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। बाकी की 8 पारियों में रिकेल्टन के बल्ले से महज 153 रन निकले हैं।
वेंकटेश अय्यर (One Match Wonder Players)
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था लेकिन वो टीम की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतरे हैं। वेंकटेश ने अब तक केकेआर के लिए 6 पारियों में 22.50 की औसत से 135 रन बनाए हैं। इस दौरान 60 रन तो उन्होंने 3 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में बना दिए थे।
प्रियांश आर्य (One Match Wonder Players)
पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी (103 रन) खेलकर तहलका मचा दिया था। हालांकि बाकी के मैचों में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। बाकी की सात पारियों में प्रियांश के बल्ले से 151 रन निकले। 23 साल के प्रियांश से आने वाले मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
रोमांच का डबल डोज (One Match Wonder Players)
आईपीएल में पिछली बार की तरह इस सीजन में भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं। यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर हो रहे हैं। इस बार आईपीएल 2025 सीजन में कुल 12 डबल हेडर खेले जाने हैं। आईपीएल में डबल हेडर का मतलब एक दिन में दो मुकाबले से होता है। डबल हेडर के दिन फैन्स को रोमांच का डबल डोज मिलता है।


