BCCI Against Overseas Players आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के वापस लौटने पर संशय! इन खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला

Khabarwala 24 News New Delhi : BCCI Against Overseas Players भारत-पाकिस्तान टेंशन के चलते IPL 2025 के स्थगित होने के बाद ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे। अब जब IPL फिर से शुरू होने पर विचार चल रहा है तो उन खिलाड़ियों की वापसी संदेहों के घेरे में हैं। कई सारे विदेशी खिलाड़ियों को […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : BCCI Against Overseas Players भारत-पाकिस्तान टेंशन के चलते IPL 2025 के स्थगित होने के बाद ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे। अब जब IPL फिर से शुरू होने पर विचार चल रहा है तो उन खिलाड़ियों की वापसी संदेहों के घेरे में हैं।

कई सारे विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अब ये खबर है कि वो IPL 2025 में खेलने के लिए वापस नहीं लौटेंगे। ऐसे खिलाड़ियों में ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिन्हें लेकर वहां की मीडिया में कहा गया कि उन पर वापस लौटने का कोई दबाब भी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो BCCI भी अपने फैसले के साथ तैयार रहेगी और फिर वही होगा जो हैरी ब्रूक के साथ देख चुके हैं।

नहीं आने वाले खिलाड़ियों को BCCI करेगी बैन (BCCI Against Overseas Players)

दरअसल, IPL 2025 से BCCI ने उन खिलाड़ियों के लिए एक नया कानून बनाया है, जो बीच में ही लीग छोड़कर वापस लौट जाया करते थे या किसी बहाने लीग को स्किप करते थे। इस बार से वैसे विदेशी खिला़ड़ियों के साथ BCCI सख्ती से पेश आ रही है। वैसे खिलाड़ियों को BCCI ने IPL में 2 साल के लिए बैन करने का फैसला लिया है। अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी उसी फैसले को आजमाने की नौबत बन रही है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वापसी पर सस्पेंस (BCCI Against Overseas Players)

अब सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि वो कौन से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिनके IPL 2025 के फिर से शुरू होने के बाद लौटने को लेकर सस्पेंस है। ऐसे खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम सबसे आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क के मैनेजर ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वो वापस इंडिया शायद नहीं लौटेंगे। इसी तरह कंधे की चोट से उबर रहे जोश हेजलवुड के वापसी के आसार भी अब कम हैं। पैट कमिंस, ट्रेविस हेड का भी यही हाल है।

क्यों नहीं लौटना चाहते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? (BCCI Against Overseas Players)

माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के IPL 2025 के लिए ना लौटने के तार WTC फाइनल से जाकर जुड़ते हैं, जो 11 जून से शुरू हो रहा है और जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 जून को इंग्लैंड पहुंच सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ये नहीं चाहता कि उतने अहम मैच से पहले उसके खिलाड़ी IPL खेलकर अनफिट या किसी तरह की इंजरी का शिकार हो जाएं।

BCCI कर सकती 2 साल के बैन का फैसला (BCCI Against Overseas Players)

IPL 2025 को BCCI 16 मई से शुरू करने पर विचार कर रही है। उसे बस भारत सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। इसके अलावा लीग के 30 मई तक बढ़ाने को लेकर भी खबर है। IPL 2025 में अभी कुल 17 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें 13 ग्रुप स्टेज के मैच हैं। इन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आते हैं तो ठीक हैं लेकिन, अगर वो नहीं आए तो फिर BCCI उनके खिलाफ बड़ा फैसला करते हुए उन्हें 2 साल के लिए बैन कर सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News