IPL 2024 LSG VS DC दिल्ली नहीं जीत सकी लखनऊ से कोई मैच, आज ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 LSG VS DC इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 LSG VS DC इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। यह टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम टेबल में सबसे नीचे हैं। उसने 5 में से सिर्फ एक ही मैच जीता है.

दिल्ली नहीं जीत सकी लखनऊ से कोई मैच (IPL 2024 LSG VS DC)

लखनऊ टीम का यह तीसरा IPL सीजन है। उसने 2022 सीजन में एंट्री की थी। तब से लेकर अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 3 मुकाबले हो चुके हैं। मगर दिल्ली की हर बार किस्मत ही खराब रही है। लखनऊ ने हर बार उसे रौंदा है. इस बार ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली टीम यह इतिहास बदलने उतरेगी।

LSG VS DC हेड-टु-हेड (IPL 2024 LSG VS DC)

कुल मैच: 3
लखनऊ जीता: 3
दिल्ली जीता: 0

दिल्ली-लखनऊ मैच में ये हो सकती है प्लेइंग-11 (IPL 2024 LSG VS DC)

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद/कुमार कुशाग्र (इम्पैक्ट प्लेयर).

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस/मनीमारण सिद्धार्थ (इम्पैक्ट प्लेयर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन उल हक और मयंक यादव.

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News