Indian Premier League बीसीसीआई आईपीएल के लिए लाई नए नियम, खिताब के लिए भिड़ेंगी 10 टीमें, सीजन का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Premier League जल्द ही Indian Premier League 2025 की शुरुआत होने वाली है। एक बार फिर से खिताब के लिए 10 टीमें भिड़ेंगी लेकिन अब BCCI टीमों के लिए नए नियम लेकर आई हैं। कुछ ही हफ्तों पहले टीम इंडिया पर कई तरह की पाबंदियां लगाने वाले भारतीय […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Premier League जल्द ही Indian Premier League 2025 की शुरुआत होने वाली है। एक बार फिर से खिताब के लिए 10 टीमें भिड़ेंगी लेकिन अब BCCI टीमों के लिए नए नियम लेकर आई हैं। कुछ ही हफ्तों पहले टीम इंडिया पर कई तरह की पाबंदियां लगाने वाले भारतीय बोर्ड ने अब आईपीएल टीमों को लेकर नया फरमान सुनाया है। बीसीसीआई ने इन टीमों पर चाबुक चलाते हुए कई तरह की पाबंदी लगा दी है।

22 मार्च से शुरू होगा IPL 2025 (Indian Premier League)

बीते दिनों BCCI ने आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान किया था। इस सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। 25 मई को खिताबी मुकाबले का आयोजन भी इसी ऐतिहासक मैदान पर होगा।

प्रैक्टिस को लेकर बनाए नियम (Indian Premier League)

आईपीएल 2025 के लिए टीमों के प्रैक्टिस सेशन पर अब बीसीसीआई का कंट्रोल रहेगा। अब तक प्रैक्टिस सेशन को लेकर कोई नियम नहीं थे लेकिन अब टीमों को मैच वाले दिन प्रैक्टिस की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को मैदान पर ओपन नेट्स के लिए भी इजाजत नहीं दी जाएगी।

7 प्रैक्टिस सेशन में ही हिस्सा (Indian Premier League)

अब सीजन की शुरुआत से पहले टीमें सिर्फ 7 प्रैक्टिस सेशन में ही हिस्सा ले पाएंगी। BCCI का ये नियम टूर्नामेंट के लिए मैदान और पिचों को पूरी तरह सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आया है। इसके अलावा टीमों को प्रैक्टिस के लिए दो नेट्स की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें से एक रेंज हिटिंग के लिए होगा।

लोकल टूर्नामेंट के लिए नहीं (Indian Premier League)

गौरतलब है कि बीसीआई आईपीएल मैचों के दौरान इस्तेमाल होने वाली पिचों को सुरक्षित और ओरिजिनल कंडीशन में रखना चाहता है क्योंकि लगातार डॉमेस्टिक क्रिकेट होने के चलते बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा चुका है। बीसीसीआई ने बताया कि पिचों का इस्तेमाल लोकल टूर्नामेंट आदि के लिए भी नहीं किया जाएगा।

टीमें नहीं कर पाएगी प्रैक्टिस (Indian Premier League)

आईपीएल टीमें भी अपने प्रैक्टिस मैच साइड विकेट पर खेलेंगी। वहीं अगर रात या शाम के समय टीमें प्रैक्टिस करती हैं तो उन्हें साढ़े तीन घंटे से ज्यादा का समय नहीं मिलेगा। वहीं अगर ऐसी स्थिति बनती हैं कि दोनों टीमें मैदान पर एक ही समय प्रैक्टिस करना चाहती है तो बीसीसीआई इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों टीमों के मैनेजर से बात करने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News