IND VS SL Women Cricket Match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

IND VS SL Women Cricket Match Khabarwala 24 News New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19 वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। 25 सितंबर (सोमवार) को हांगझोउ के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। इस मैच में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

IND VS SL Women Cricket Match Khabarwala 24 News New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19 वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। 25 सितंबर (सोमवार) को हांगझोउ के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। इस मैच में 117 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम आठ विकेट पर 97 रन ही बना सकी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में भाग ले रही थी, ऐसे में उसने पहली बार में ही गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 14 रन जाते-जाते अपने तीन विकेट गंवा दिए। ये तीनों विकेट तेज गेंदबाज टिटास साधू ने लिए। तीन विकेट गिरने के बाद हसिनी परेरा ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाकर श्रीलंका को 50 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने परेरा की तूफानी पारी का अंत किया। परेरा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 22 गेंदों पर 25 रन बनाए।

परेरा के आउट होने के बाद नीलाक्षी डिसिल्वा और ओशादी रणसिंघे ने 28 रनों की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की। डिसिल्वा को पूजा वस्त्राकर ने बोल्ड कर दिया। परेरा के बाद दीप्ति शर्मा ने ओशादी को भी आउट कर दिया, जिसके बाद भारत का काम आसान हो गया। भारत की ओर से टिटास साधू ने छह रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को दो, जबकि दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट हासिल हुआ। श्रीलंकाई टीम हार के बावजूद सिल्वर जीतने में कामयाब रही। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर इस इवेंट का ब्रॉन्ज जीता।

Ind vs sl women cricket match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल Ind vs sl women cricket match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल Ind vs sl women cricket match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल Ind vs sl women cricket match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल Ind vs sl women cricket match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल Ind vs sl women cricket match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल Ind vs sl women cricket match: चीन में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News