Hapur News पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर, पटिया उखाड़कर उड़ाए लाखों के कॉपर बंडल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित एक प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना दिल्ली रोड स्थित ‘इंडियन एग्रीकल्चर’ नामक दुकान की है, जहाँ बेखौफ बदमाशों ने दुकान की छत की पटिया उखाड़कर चोरी की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित एक प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना दिल्ली रोड स्थित ‘इंडियन एग्रीकल्चर’ नामक दुकान की है, जहाँ बेखौफ बदमाशों ने दुकान की छत की पटिया उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

पेड़ के रास्ते छत पर चढ़कर दिया वारदात को अंजाम (Hapur News )

मोहल्ला गढ़ गेट चौकी क्षेत्र के निवासी और दुकान स्वामी मोहम्मद इकबाल मलिक ने बताया कि दिल्ली रोड पर उनकी ‘इंडियन एग्रीकल्चर’ नाम से दो दुकानें बराबर-बराबर में स्थित हैं। वे बुधवार की रात को अपनी दुकानों को सुरक्षित बंद करके घर चले गए थे। जब वे सुबह दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर रखा कॉपर, लोहा और मशीनरी का सामान गायब था।

जांच करने पर पता चला कि शातिर चोर पहले दुकान के पास मौजूद एक पेड़ के सहारे छत पर चढ़े। इसके बाद उन्होंने छत की पटिया (स्लैब) को उखाड़ा और उसके रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने एक-एक करके दोनों दुकानों को अपना निशाना बनाया और अंदर रखा सारा कीमती सामान समेट लिया।

लाखों का कॉपर बंडल और उपकरण ले उड़े बदमाश (Hapur News )

पीड़ित व्यापारी के अनुसार, चोर दुकान से कॉपर (तांबे) के सात बड़े बंडल, वेल्डिंग मशीन की लीड, चार कटर और भारी मात्रा में लोहे का सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। चोरी की घटना को अंजाम देते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसमें वे दुकान पर चढ़ते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

मार्केट में पहले भी हो चुकी हैं दर्जनों चोरियां (Hapur News )

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस कमर्शियल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पीड़ित मोहम्मद इकबाल मलिक ने बताया कि इस मार्केट में पहले भी 10 से 12 बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन ठोस पुलिस कार्रवाई न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा (Hapur News )

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस चोरी का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News