वर्ल्ड कप: आदिल रशीद ने इतिहास रचा, वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल किए सर्वाधिक टी20 विकेट

मुंबई, 11 फरवरी (khabarwala24)। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक फुल मेंबर देश के खिलाफ सर्वाधिक टी20 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रशीद ने अब तक वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में 42 विकेट निकाले हैं।बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में आदिल रशीद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 11 फरवरी (khabarwala24)। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक फुल मेंबर देश के खिलाफ सर्वाधिक टी20 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रशीद ने अब तक वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में 42 विकेट निकाले हैं।

बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज का विकेट लेकर इस मामले में पाकिस्तान के हारिस रऊफ को पछाड़ दिया, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 विकेट हासिल किए हैं। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के टिम साउथी पाकिस्तान के खिलाफ 38 विकेट लेकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 35 विकेट हासिल किए हैं। वह इस फेहरिस्त में चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

आदिल रशीद अपने करियर में 400 टी20 विकेट हासिल करने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज भी बन गए हैं। उनके नाम अब टी20 क्रिकेट में 401 विकेट हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस जॉर्डन हैं, जिन्होंने 446 विकेट निकाले हैं।

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस टीम ने 8 के स्कोर तक कप्तान शाई होप (0) और ब्रैंडन किंग (1) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।

यहां से रोस्टन चेज ने शिमरोन हेटमायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 47 रन जुटाकर टीम को संभाला। हेटमायर 12 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रोस्टन चेज ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जुटाए। चेज 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रदरफोर्ड ने रोवमैन पॉवेल के साथ 29 गेंदों में 51 रन, जबकि जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

रदरफोर्ड 42 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल रहे, जबकि जेसन होल्डर ने 17 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक-एक विकेट जोफ्रा आर्चर और सैम करन के हाथ लगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News