टी20 वर्ल्ड कप से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, बप्पा से मांगी मन्नत

मुंबई, 5 फरवरी (khabarwala24)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जिससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। कोच ने बप्पा के दर्शन के साथ भारत के सफल होने की प्रार्थना की।गौतम गंभीर इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 5 फरवरी (khabarwala24)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जिससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। कोच ने बप्पा के दर्शन के साथ भारत के सफल होने की प्रार्थना की।

गौतम गंभीर इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज से पहले मध्य प्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। वह इसी सीरीज के बीच में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए गए। इसके बाद टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है। हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। बुधवार को खेले गए वार्म-अप मैच में भी टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

गौतम गंभीर को साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में टीम इंडिया पिछले साल एशिया कप की विजेता बनी। इसके साथ ही भारत ने टी20 फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन को भी निखारा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। टीम इंडिया 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका पहला मैच यूएसए से होगा, जिसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच को लेकर फिलहाल सस्पेंस है। पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ यह मुकाबला खेलने की इजाजत नहीं दी है। टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News