चेन्नई, 13 फरवरी (khabarwala24)। 21 वर्षीय सैतेजा मुक्कमल्ला ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में 79 रन की पारी खेली। इसी के साथ सैतेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ बन गए हैं।
सैतेजा मुक्कमल्ला ने अब तक 20 पारियों में 7 बार यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने कप्तान मोनांक पटेल की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 39 पारियों में 7 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, एंड्रीज गौस 26 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि 29 पारियों में 5 अर्धशतक लगा चुके स्टीवन टेलर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस टीम को कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.5 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। शायन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान मोनांक ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था। मोनांक 22 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
सैतेजा ने शुभम रंजने के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। सैतेजा 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभमन ने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 48 रन बनाए।
विपक्षी खेमे से बास डी लीडे ने 37 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ग्रुप-ए में मौजूद यूएसए ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में भारत के खिलाफ 29 रन से हार का सामना किया था, जिसके बाद उसे पाकिस्तान ने 32 रन से हराया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


