अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर कनिष्क चौहान की मां बोलीं, ‘चूरमा खिलाकर करेंगे स्वागत’

झज्जर, 6 फरवरी (khabarwala24)। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर विश्व कप अपने नाम किया। इस मैच में कनिष्क चौहान के ऑलराउंड प्रदर्शन से उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।कनिष्क की मां सरिता चौहान ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

झज्जर, 6 फरवरी (khabarwala24)। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर विश्व कप अपने नाम किया। इस मैच में कनिष्क चौहान के ऑलराउंड प्रदर्शन से उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।

कनिष्क की मां सरिता चौहान ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि हमने कनिष्क के आने की पूरी तैयारी कर ली है। उसका स्वागत 9 फरवरी को किया जाएगा। एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कनिष्क को हम चूरमा खिलाकर उसका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने अभिभावकों के नाम एक संदेश देते हुए कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा होती है, बस उसे सही समय पर जानने की जरूरत है। बच्चों को सपोर्ट करना जरूरी है। अगर सपोर्ट करेंगे तो जाहिर सी बात है कि बच्चे हमें उसका परिणाम भी देंगे।

कनिष्क के पिता प्रदीप चौहान ने कहा कि उसने बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी। हमें इस लेवल की परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उसने बहुत अच्छा खेल दिखाया है, सच में बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस दी। हमें उम्मीद है कि हमारा बेटा बहुत जल्द सीनियर टीम में आएगा और देश का मान सम्मान बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को बेटे के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। वह सच में आज बहुत अच्छा खेला है।

कनिष्क की बहन शिवानी चौहान ने कहा कि हम कनिष्क भैया के परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं। उन्होंने इतना अच्छा खेला किया है, हमें उन पर बहुत गर्व है।

- Advertisement -

कनिष्क के चाचा गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि सबसे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। हम अपने बेटे के परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में और भी बेहतर नतीजे देगा। कनिष्क के सम्मान में 9 फरवरी को हम एक सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं, अब बस कनिष्क के आने का इंतजार है।

कनिष्क के भतीजे राज ने कहा कि आज हमारे मामा का मैच था। उन्होंने चौके-छक्के भी मारे और विकेट भी लिए। हमें बहुत मजा आया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News