Duleep Trophy 2024 जडेजा के लिए क्या टेस्ट में खतरा बने अक्षर? शानदार प्रदर्शन से खींचा चयनकर्ताओं का ध्यान

Khabarwala 24 News New Delhi: Duleep Trophy 2024 दलीप ट्रॉफी 2024 में पहला दिन कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं, कुछ स्टार खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। इसी बीच इंडिया डी की ओर से खेलते हुए अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Duleep Trophy 2024 दलीप ट्रॉफी 2024 में पहला दिन कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं, कुछ स्टार खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। इसी बीच इंडिया डी की ओर से खेलते हुए अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली।

Duleep Trophy 2024 उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। इंडिया सी की शानदार गेंदबाजी के आगे इंडिया डी की पूरी टीम केवल 164 रन ही सिमट गई थी। वहीं, अक्षर पटेल ने अपनी इस पारी से बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले दावा पेश कर दिया है। उनकी इस पारी से जडेजा के लिए मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

बांग्लादेश सीरीज से पहले ठोका अपना दावा (Duleep Trophy 2024)

इस मैच में अक्षर पटेल 7 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को मुश्किल हालात से निकाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंद पर 72.88 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए । अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया आलराउंडर की भूमिका के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। उन्होंने अभी तक इस मैच में 16 रन देकर दो विकेट भी हासिल किए हैं। बता दें कि दलीप ट्रॉफी जडेजा को इंडिया बी में शामिल किया गया था। लेकिन जडेजा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए जडेजा ने अपना नाम वापस ले लिया था।

टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार किया था प्रदर्शन (Duleep Trophy 2024)

अक्षर पटेल टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 8 विकेट लिए थे। इस दौरान 101 रन भी बनाए थे। वहीं, अगर जडेजा की बात करें तो उन्हें पूरे टी 20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही विकेट मिला था। इसके अलावा वो बल्ले से भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 35 रन बनाए थे। हालांकि जडेजा ने अब टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

जडेजा पर भारी पड़ रहे अक्षर (Duleep Trophy 2024)

अगर हालिया प्रदर्शन की भी बात करें तो जडेजा पर अक्षर पटेल वनडे और टी 20 में भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर अक्षर अपनी गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो टीम इंडिया की टेस्ट प्लेइंग XI का भी हिस्सा हो सकते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News