Ajinkya Rahane कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने कर दिया खेला, अजिंक्य रहाणे संभाल सकते हैं KKR की कमान

Khabarwala 24 News New Delhi : Ajinkya Rahane केकेआर ने मेगा ऑक्शन में अपने पिछले साल के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया। वही ऑक्शन में पूर्व चैंपियन टीम ने वेंकटेश अय्यर को खरीदा। कोलकाता ने 23 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ शामिल किया। इतनी ऊंची बोली में अय्यर को अपने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ajinkya Rahane केकेआर ने मेगा ऑक्शन में अपने पिछले साल के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया। वही ऑक्शन में पूर्व चैंपियन टीम ने वेंकटेश अय्यर को खरीदा। कोलकाता ने 23 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ शामिल किया।

इतनी ऊंची बोली में अय्यर को अपने साथ लेने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तान के तौर पर देख रहा है लेकिन अब जो खबर सामने आई है। उसके मुताबिक एक अनुभवी खिलाड़ी को कप्तान बनाने की पुष्टि हो गई है। बता दें कि अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 में केकेआर (KKR) की कमान संभाल सकते हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया है।

90% पक्का है कि रहाणे कप्तान बनेंगे (Ajinkya Rahane)

सूत्र के अनुसार, यह लगभग तय है कि कोलकाता की कमान रहाणे के कंधों पर ही रहेगी। सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “हां, फिलहाल यह 90% पक्का है कि अजिंक्य केकेआर (KKR) के नए कप्तान होंगे। उन्हें केकेआर ने खास तौर पर कप्तानी के विकल्प के तौर पर खरीदा था।

1.5 करोड़ की सामान्य कीमत पर खरीदा (Ajinkya Rahane)

मालूम हो कि अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बहुत अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 13 मैच में मात्र बिना एक अर्धशतक लगाए 242 रन बनाए थे, इसलिए उनके अनसोल्ड रहने की संभावना थी। लेकिन केकेआर (KKR) ने अजिंक्य रहाणे को 1.5 करोड़ की सामान्य कीमत पर खरीदा।

रहाणे के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव (Ajinkya Rahane)

अब वह आगामी सीजन में कोलकाता की कप्तानी कर सकते हैं। गौरतलब है कि रहाणे के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। टीम इंडिया की कप्तानी के साथ- साथ उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी की है। इस साल रणजी में मुंबई की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को खिताब भी जिताया।

अब तक ऐसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन (Ajinkya Rahane)

अगर आईपीएल में अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 185 मैच खेले हैं। उन्होंने 30 की औसत और 123 की स्ट्राइक रेट से कुल 4,642 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News