दूसरा टेस्ट: बंगलादेश ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

खबरwala 24 न्यूज : भारत और बंगलादेश के बीच दूसरा टेस्ट आज गुरुवार को खेला जा रहा है। बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल-हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शाकिब ने टास जीतने के बाद कहा कि पहले दो घंटे चुनौतीपूर्ण होंगे। अगर यह दो घंटे आसानी से गुजार लेते हैं तो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज : भारत और बंगलादेश के बीच दूसरा टेस्ट आज गुरुवार को खेला जा रहा है। बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल-हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

शाकिब ने टास जीतने के बाद कहा कि पहले दो घंटे चुनौतीपूर्ण होंगे। अगर यह दो घंटे आसानी से गुजार लेते हैं तो अच्छा स्कोर बना सकते हैं। तेज गेंदबाजों को पिच पर कुछ मदद मिलती है लेकिन आमतौर पर यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा होता है। बंगलादेश की टीम में दो बदलाव किए गए हैं यासिर अली की जगह मोमिनुल हक खेल रहे हैं। इबादत हुसैन की जगह तस्कीन अहमद ने ली है।

भारतीय टीम में इस टेस्ट मैच में बदलाव किया गया है पिछले मैच में आठ विकेट लेने वाले कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनाडकट टीम में आये है। भारतीय कप्तान ने कहा कि पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है। बंगलादेश एकादश की टीम ने नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद। वहीं भारतीय टीम में केएल राहुल , शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News