CLOSE

President Murmu Visit Ayodhya एक मई को अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : President Murmu Visit Ayodhya राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एक मई को अयोध्या आने वाली हैं। मंदिर के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आम श्रद्धालु भी रोज की भांति दर्शन-पूजन कर सकेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान से एक मई शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (President Murmu Visit Ayodhya)

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगी। इस दौरान उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे को राम पथ से जोड़ने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। शाम को सरयू के तट पर होने वाली आरती के दौरान राष्ट्रपति के आने की उम्मीद में तैयारी की जा रही है।

राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी (President Murmu Visit Ayodhya)

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन हम एक मई को राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो।” अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन और व्यवस्थाएं की जाएंगी।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-