Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार सुबह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। रेलवे स्टेशन से दिल्ली फाटक की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे एक पिन्नी (बैग) में महिला का कटा हुआ सिर पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले उन्हें सुरक्षित दूरी पर हटाया और फिर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली से कोटद्वार जा रही सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी घटनास्थल के पास रुक गई, जिससे यात्री भी हैरान रह गए।

हापुड़ में ‘कटा सिर’ की सूचना पर मचा हड़कंप, पिन्नी खोली तो निकले नकली बाल#Hapur #hapurnews #hapurpolice @hapurpolice @Uppolice @digrangemeerut @hapurcity #upnews pic.twitter.com/HGHNZeotnG
— khabarwala24 (@khabarwala24) April 19, 2026
एक के बाद एक तीन विग मिले (Hapur News)
पुलिस टीम ने पिन्नी को खोलकर जांच की तो अंदर से एक के बाद एक तीन विग (नकली बाल) निकले। महिला का सिर होने की अफवाह पूरी तरह गलत साबित हो गई। पिन्नी में केवल विग्स थे, कोई सिर या शव नहीं था। इस खुलासे पर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली और मौके पर मौजूद लोगों में भी सुकून फैल गया।

लोग पहले कयास लगा रहे थे कि सिर किसका हो सकता है, किसने फेंका होगा और यह हत्या का मामला तो नहीं है। कई लोग डर के मारे वहां खड़े थे, लेकिन जब पुलिस ने विग निकालकर दिखाए तो भीड़ खुद-ब-खुद तितर-बितर हो गई।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि शुरुआत में सूचना महिला के सिर की मिलने की थी, लेकिन गहन जांच में केवल विग मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामला गलतफहमी पर आधारित था और अब कोई आपराधिक मामला नहीं बनता। पुलिस ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



