Phulera Dooj 2024 होली की शुरुआत का प्रतीक है फुलेरा दूज यानी फूलों की होली, कब है यह पर्व, यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Khabarwala 24 News New Delhi : Phulera Dooj 2024 यानी फूलों की होली़, यह होली की शुरुआत का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन से मथुरा में होली (Holi) की शुरुआत हो जाती है और फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इस दिन विवाह और अन्य मंगलकारी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Phulera Dooj 2024 यानी फूलों की होली़, यह होली की शुरुआत का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन से मथुरा में होली (Holi) की शुरुआत हो जाती है और फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इस दिन विवाह और अन्य मंगलकारी कार्य करना शुभ फल प्रदान करने वाला होता है। इस दिन प्रेम के प्रतीक राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा के बाद मथुरा की गलियों में जमकर फूलों की होली खेली जाती है। आइए जानते हैं फुलेरा दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

कब है फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2024)

पंचांग के अनुसार, 11 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुरू होगी और यह तिथि 12 मार्च को सुबह 7 बजकर 13 मिनट रहेगी। फुलेरा दूज 12 मार्च को मनाया जाएगा।

पूजा का मुहूर्त (Phulera Dooj 2024)

फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण की पूजा का मुहूर्त सुबह 9 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजे तक और गोधूलि में शाम 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक है।

पर्व का महत्व (Phulera Dooj 2024)

मथुरा में धूमधाम से फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है, लेकिन अगर मथुरा नहीं जा पाते हैं तो घर में ही फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा के बाद उन्हे फूल और रंग गुलाल समर्पित करना चाहिए। इस दिन पूजा के बाद भगवान श्रीकृष्ण को एक रंगीन कपड़ा बांध देना चाहिए जो संकेत है कि प्रभु होली खेलने के लिए तैयार हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News