Latest Ram Lalla Surya Tilak रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक यहां देखें

Khabarwala 24 News New Delhi : Latest Ram Lalla Surya Tilak अयोध्या के राम मंदिर में पहली बार रामनवमी मनाई गई। मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से रामलला के सूर्य अभिषेक की खास तैयारी की गई। समयानुसार कार्यक्रम के दौरान रामलला की सूर्य तिलक की तस्वीरें देख हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया है और राम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Latest Ram Lalla Surya Tilak अयोध्या के राम मंदिर में पहली बार रामनवमी मनाई गई। मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से रामलला के सूर्य अभिषेक की खास तैयारी की गई। समयानुसार कार्यक्रम के दौरान रामलला की सूर्य तिलक की तस्वीरें देख हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया है और राम भक्तों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। ये तस्वीरें देख मानों ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे रामलला साक्षात दर्शन दे रहे हों। बता दें कि रामलला के सूर्य तिलक के लिए राम नवमी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था।

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी | Latest Ram Lalla Surya Tilak

शास्त्रों अनुसार भगवान विष्णु ने चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही अपने सातवें अवतार श्री राम के रूप में जन्म लिया था। पंचांग अनुसार राम नवमी का त्योहार प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस साल ये तिथि 17 अप्रैल को पड़ी है। इस शुभ अवसर पर अयोध्या राम मंदिर में रामलला का विधि विधान पूजन किया गया। साथ में सूर्य अभिषेक भी किया गया।

सूर्याभिषेक का ये महत्व | Latest Ram Lalla Surya Tilak

रामलला के सूर्य तिलक का नजारा देख राम भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। हर तरफ जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। बता दें भगवान राम का जन्म सूर्य वंश में हुआ था और उनके कुल देवता सू्र्यदेव हैं। जब भगवान राम का जन्म हुआ तब अभिजीत मुहूर्त था और सूर्य देव अपने पूर्ण प्रभाव में थे। इसलिए राम नवमी पर रामलला का सूर्य अभिषेक करने का खास महत्व है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News