Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी

khabarwala 24 news Brajghat (Hapur): (विशाल भारद्वाज) जनपद में तीर्थ नगरी ब्रजघाट में बृहस्पतिवार को बुध पूर्णिमा के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा नगरी हर हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठी ।श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बड़ी संख्या में पहुंचे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 news Brajghat (Hapur): (विशाल भारद्वाज) जनपद में तीर्थ नगरी ब्रजघाट में बृहस्पतिवार को बुध पूर्णिमा के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा नगरी हर हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठी ।श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु (Hapur)

गंगा नगरी में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों से बुधवार शाम से ही श्रद्धालुओ का आवागमन शुरू हो गया था। बाजारों में श्रद्धालुओं के आने से चहल पहल हो गई थी और धर्मशालाएं फुल हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का भारी सैलाब गंगा तट पर उमड़ पड़ा। हर- हर गंगे, जय मां गंगे के उद्घोष के साथ भक्तों ने गंगा स्नान किया।

मंदिरों में की पूजा आर्चना (Hapur)

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओ ने घाट पर ही गंगा मां और ईष्ट देवताओं की पूजा अर्चना की। हवन भी कराए गए। जरूरत मंद लोगों को खाद्य सामग्री व वस्तुओं का दान किया। विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई। तीर्थ नगरी का घंटाघर घाट, आरती स्थल घाट, चौरासी घंटे वाला घाट और पीडब्ल्यूडी घाट आदि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध (Hapur)

पुलिस ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। गंगा घाटों पर संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखी गई। गहरे जल में न जाने के लिए श्रद्धालुओं से आग्रह करते रहे। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं, श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं कर दिया जाएगा।

Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी Hapur हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी गंगानगरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News